[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर 60 फीसदी से ज्यादा बूथों पर वेबकास्टिंग, 300 से अधिक माइक्रो आब्जर्वर तैनात

60 फीसदी से ज्यादा बूथों पर वेबकास्टिंग, 300 से अधिक माइक्रो आब्जर्वर तैनात

0
60 फीसदी से ज्यादा बूथों पर वेबकास्टिंग, 300 से अधिक माइक्रो आब्जर्वर तैनात

मुजफ्फरपुर.वैशाली लोकसभा चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में है. सुरक्षा के मद्देनजर 300 से अधिक माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं. 60 % से ज्यादा बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी. कई स्तरों पर सुरक्षा की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है. जिसके तहत उच्च स्तर पर सेक्टर, जोनल व सुपर जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डिस्पैच सेंटर पर मतदान कर्मियों द्वारा ज्वाइन कर पुलिस पार्टी से मिलान किया गया. आई कार्ड लिया गया और मतदान सामग्री प्राप्त कर संबद्ध वाहन से समन्वय स्थापित किया गया. जिससे 24 मई को डिस्पैच का कार्य सुगम व सुचारू रूप से संपन्न हो जाए.

24 मई को पोलिंग पार्टी, पुलिस पार्टी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित काउंटर से इवीएम वीवीपैट लेकर संबद्ध वाहन से मतदान केंद्र के लिए प्रस्थान करेगी. एमआइटी परिसर स्थित डिस्पैच केंद्र पर पोलिंग पार्टी व पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त ब्रीफिंग जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन व वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के द्वारा की गयी.

वज्रगृह में मिशन मोड में काम करने के निर्देश

मतदान समाप्ति के बाद पोल्ड इवीएम बाजार समिति स्थित वज्रगृह में जमा किए जाएंगे. डीएम ने अधिकारियों की टीम के साथ बाजार समिति स्थित वज्रगृह व मतगणना केंद्र की तैयारी का जायजा लिया. डीएम ने बाजार समिति में चल रहे कार्य में तेजी लाने व अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को मिशन मोड में अविलंब कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. डीएम ने वैशाली निर्वाचन क्षेत्र की जनता से अपील की है कि जिनका नाम वोटर लिस्ट में है वे 25 मई को अपना समय निकालकर अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर जाएं और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें. इस दौरान डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, एसडीओ पूर्वी अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel