[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर नीट : राज पांडेय के खिलाफ वारंट, स्कॉलर हुकमा की गिरफ्तारी पर रोक

नीट : राज पांडेय के खिलाफ वारंट, स्कॉलर हुकमा की गिरफ्तारी पर रोक

0
नीट : राज पांडेय के खिलाफ वारंट, स्कॉलर हुकमा की गिरफ्तारी पर रोक

-डॉक्टर का बेटा है राज मुजफ्फरपुर. मिठनपुरा के मालीघाट स्थित एक स्कूल में हुई नीट में फरार डॉक्टर पुत्र राज पांडेय के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है. कांड के आइओ मिथुन कुमार ने गुरुवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट से परीक्षार्थी प्रयागराज के नैनी इलाका निवासी राज पांडेय की गिरफ्तारी के लिए वारंट प्राप्त किया है. आइओ ने साल्वर हुकमा राम का भी कोर्ट से वारंट लिया है. लेकिन, गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक के कारण इस पर पुलिस अभी कार्रवाई नहीं करेगी.राज पांडेय की जगह परीक्षा देने वाले सॉल्वर जोधपुर एम्स के एमबीबीएस तीसरे वर्ष के छात्र हुकमा राम की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक के लिए कोर्ट ने रोक लगा दी है. गुरुवार को अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए जिला जज मनोज कुमार सिंह ने यह आदेश दिया है. वहीं अब जिला जज के न्यायालय में 22 जुलाई को साल्वर व परीक्षार्थी की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित की गयी है. दोनों ने दो जुलाई को जिला जज के कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी. एमबीबीएस परीक्षा में शामिल नहीं हो रहा था हुकमा दो मई से जोधपुर एम्स से गायब राजस्थान के बाड़मेड़ के निवासी हुकमा राम फरार रहने से परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहा था. उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगने के कारण अब वह परीक्षा दे सकेगा. परीक्षा में शामिल होने पर पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकती है. इधर, दोनों आरोपितों की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए पुलिस की ओर से कोर्ट में साक्ष्य पेश किया जायेगा. इसके लिए केस डायरी तैयार की जा रही है. सेंटर से जब्त किये गये सीसीटीवी फुटेज की कॉपी भी पेन ड्राइव में कोर्ट में प्रस्तुत किया जायेगा. यह था मामला मिठनपुरा थाने के दारोगा रामकृष्ण परमहंस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जिसमें बताया गया था कि पांच मई की रात साढ़े आठ बजे मालीघाट स्थित निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने मोबाइल पर नीट की परीक्षा के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ने की सूचना दी. इसके बाद पुलिस टीम स्कूल के पास पहुंची. इस दौरान केंद्राधीक्षक ने बताया जांच के दौरान एक संदिग्ध पकड़ा गया है. इसके बाद कॉपी दिखाया गया. इसमें राज पांडेय के एडमिट कार्ड पर हुकमा राम जो जोधपुर एम्स में थर्ड इयर का छात्र है. जिसका बैच 2021 और रोल नंबर 27 है, उसका तस्वीर लगी हुई है. बायोमेट्रिक के दौरान कोई भी अंगुली का मिलान नहीं हो पाया. स्कूल प्रबंधन से मूल कॉपी की मांग की गयी तो उन्होंने कॉपी देने से इनकार कर दिया. कहा कि उनको कोई एफआइआर नहीं करनी है. रात्रि करीब 10 बजे उनको बताया गया कि आप अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए एक घंटा के अंदर बताते हैं. परीक्षा की कॉपी सील हो रही है. वह इसमें व्यस्त हैं. जांच रिपोर्ट का मोबाइल में फोटो खींचकर वह बाहर इंतजार करते रहे. रात्रि 11 बजे संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि विद्यालय की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया जाएगा. और न ही प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. बताया गया कि उस लड़के को भी छोड़ दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel