[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर लोकसभा के लिए आज मतदान, मैदान में 26 उम्मीदवार

मुजफ्फरपुर लोकसभा के लिए आज मतदान, मैदान में 26 उम्मीदवार

0
मुजफ्फरपुर लोकसभा के लिए आज मतदान, मैदान में 26 उम्मीदवार

मुजफ्फरपुर.मुजफ्फरपुर लोकसभा के लिए सोमवार को वोट डाले जायेंगे. रविवार को मतदानकर्मी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो गए है. 26 उम्मीदवार होने के कारण प्रत्येक बूथ पर दो इवीएम लगायी गयी है. छह विधान सभा में 18.58 लाख मतदाताओं के लिए 1594 बूथ बनाए गए हैं जो 1082 भवन में है. शांतिपूर्ण व सुरक्षित वोटिंग के लिए सभी बूथ पर पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गयी है. छह विधान सभा में एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की पुलिस पदाधिकारी के साथ तैनाती की गयी है. एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के अधीन चार से छह जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे. चुनाव आयोग के गाइड लाइन के अनुसार 50 प्रतिशत बूथ से लाइव वेबकास्टिंग होगी. वही, आवश्यकतानुसार माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गयी है. जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है. प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं को कतारबद्ध करने के लिए एक-एक गृह रक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है. किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर बूथ पर दस मिनट में फोर्स की टीम पहुंच जायेगी. वोट डालने अपने वाहन से जा सकते हैं वोट देने के लिए अपने निजी वाहन से जा सकते हैं. पर किसी राजनीतिक पार्टी का व्यक्ति उस गाड़ी में नहीं होना चाहिए. चेकपोस्ट पर तैनात पदाधिकारी व कर्मियों को इस बारे में जानकारी दी गयी है, ताकि वोटरों को अधिक परेशानी नहीं हो. वाहन को बूथ से 200 मीटर की दूरी पर रखना है. वोटर लिस्ट में नाम है और उन्हें यह स्लिप नहीं मिली है तो 1950 टॉल फ्री नंबर पर जानकारी प्राप्त कर सकते है. जिन्हें यह स्लिप नहीं मिली है उनकी सुविधा के लिए बूथों पर बीएलओ की डयूटी मतदाता सूची के साथ लगायी गयी है. मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र : एक नजर मतदाता : — 1858538 पुरुष मतदाता : — 980599 महिला मतदाता : — 877887 तृतीय लिंग मतदाता : — 52 मैदान में कितने प्रत्याशी : — 26 यहां पर बने वूमन मैनेज मतदान केंद्र गायघाट विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 34 मध्य विद्यालय कटरा पूर्वी औराई विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 129 मध्य विद्यालय चहुंटा दक्षिण भाग बोचहां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केंद्र संख्या 101 हाई स्कूल रोहुआ राजाराम मध्य भाग सकरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केंद्र संख्या 102 मध्य विद्यालय सकरा फरीदपुर दक्षिण भाग कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केंद्र संख्या 32 उत्क्रमित मध्य विद्यालय आदर्श संकरी सरैया मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केंद्र संख्या 213 जिला स्कूल रमना तीन मॉडल मतदान केंद्र केंद्र संख्या 59 क्षेत्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय एन ई रेलवे कंपनीबाग करबला सरैयागंज उत्तर भाग केंद्र संख्या 86 जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल अखाड़ा घाट रोड मुजफ्फरपुर केंद्र संख्या 222 धर्म समाज संस्कृत महाविद्यालय मुजफ्फरपुर उत्तर भाग बूथ पर बीएलओ उपलब्ध करायेंगे वोटर इंफॉरमेशन स्लिप मतदाता को अगर वोटर इंफॉरमेशन स्लिप नहीं मिली तो उन्हें पोलिंग बूथ पर बीएलओ पर्ची उपलब्ध करायेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सुब्रत कुमार सेन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है कि मतदान के दिन सुबह से ही बीएलओ बूथ पर उपस्थित रहेंगे और जिन्हें वोटर स्लिप नहीं मिली है नाम मिलान करते हुए उन्हें पर्ची उपलब्ध करायेंगे. यह वोटर के पहचान का वैकल्पिक दस्तावेज नहीं है. इस स्लिप के बाद उन्हें व्यक्तिगत पहचान के लिए आयोग द्वारा वैकल्पिक दस्तावेज की सूची जारी की गयी है. जिसका इस्तेमाल वह मतदान के लिए कर सकते है. अगर उनका वोटर लिस्ट में नाम है और उन्हें यह स्लिप नहीं मिली है तो 1950 टॉल फ्री नंबर पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इन वैकल्पिक दस्तावेज कर वोटिंग में कर सकते हैं इस्तेमाल आधार कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, श्रम मंत्रालय योजना अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, बैंक व डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर अंतर्गत आरजीआइ द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र-राज्य सरकार-लोक उपक्रम-पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा अपने कर्मियों को जारी किये गये फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, सांसद-विधायक-विधान परिषद सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र, यूनिक किसी भी सूचना 10 मिनट में फोर्स पहुंचेगी एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में फोर्स उपलब्ध है, 99 प्रतिशत एरिया सीएपीएफ से कवर्ड है. एक भवन मेें एक से अधिक बूथ संख्या होने पर वहां पारा मिलिट्री फोर्स के अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी व आर्म्ड फोर्स की तैनाती की गयी है. प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं को कतारबद्ध करने के लिए एक-एक गृह रक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है. मल्टी लेयर की सुरक्षा है. किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर बूथ पर दस मिनट में फोर्स की टीम पहुंच जायेगी. एरिया डोमिनेशन को लेकर लगातार पारा मिलिट्री फोर्स व पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है. वोट के लिए वोटरों को कॉल व मैसेज वोटरों से वोट डालने की अपील को लेकर रविवार की सुबह से शाम तक उनके मोबाइल पर विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों द्वारा मैसेज भेजे जा रहे थे. मैसेज में ””””””””आपका वोट आपकी आवाज है, अपना वोट जरूर दें””””””””. साथ ही कॉल करके भी वोटरों से वोट की अपील की जा रही है. इसके अलावा सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म टविटर, व्हाटसअप, टेलीग्राम आदि और गुगल, मोबाइल के सिनरी व वाॅलपेपर के माध्यम से भी वोट की अपील की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel