[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर कोचिंग जा रहे छात्रों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

कोचिंग जा रहे छात्रों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

0
कोचिंग जा रहे छात्रों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

पानापुर फ्लाई ओवर के पास एनएच-27 पर हुई घटना पानापुर. मीनापुर के पानापुर थाना क्षेत्र के पानापुर फ्लाई ओवर के पास एनएच-27 पर बेलगाम वाहन ने सोमवार को साइकिल सवार तीन छात्रों को रौंद दिया. इसमें एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य छात्र घायल हो गये. मृतक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के मठिया मोरसंडी के 16 वर्षीय प्रेम कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल की पहचान मंदीप कुमार और साहिल कुमार के रूप में हुई है. लोगों ने दुर्घटना की सूचना पानापुर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाप्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता पानापुर पुलिस को घटनास्थल पर भेजा. पानापुर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की. थानाप्रभारी अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. बताया कि मृतक के परिजन के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जायेगा. परिजनों ने बताया कि प्रेम अपने साथी मंदीप और साहिल के साथ कोचिंग पढ़ने कांटी जा रहा था. इसी दौरान बेलगाम अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. घटना में गंभीर रूप से घायल प्रेम की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गयी. फिलहाल मंदीप और साहिल का इलाज अस्पताल में चल रहा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel