[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर लोकसभा चुनाव : तीन विधानसभा में गाड़ी पकड़ने का काम पूरा

लोकसभा चुनाव : तीन विधानसभा में गाड़ी पकड़ने का काम पूरा

0
लोकसभा चुनाव : तीन विधानसभा में गाड़ी पकड़ने का काम पूरा

– मुजफ्फरपुर लोकसभा के लिए 1262 वाहन की आवश्यकता

– गायघाट, मुजफ्फरपुर व सकरा विस का काम पूरा, बोचहां विस में 70 प्रतिशत काम पूरा

– शुक्रवार की शाम तक मुजफ्फरपुर लोकसभा के सभी छह विस में गाड़ी पकड़ने का काम हो जायेगा पूरा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर :

मुजफ्फरपुर लोकसभा चुनाव के लिए वाहन कोषांग में गाड़ियों काे पकड़ने का काम जारी है. गुरुवार की शाम तक मुजफ्फरपुर लोकसभा अंतर्गत गायघाट (215), मुजफ्फरपुर (189) व सकरा (185) विधानसभा में आवश्यकता अनुसार गाड़ी पकड़ने का काम पूरा हो गया. वहीं बोचहां विस में गाड़ी पकड़ने का 70 प्रतिशत (185) काम पूरा हो चुका है. अब कुढ़नी (186) व औराई विधान सभा (210) के लिए गाड़ियों की आवश्यकता है. वाहन कोषांग द्वारा शुक्रवार की शाम तक यह काम पूरा हो जायेगा. वहीं स्कूल संचालकों द्वारा शुक्रवार की शाम से गाड़ी जमा करने की सहमति दी गयी है. ऐसे में शुक्रवार की शाम तक मुजफ्फरपुर लोकसभा अंतर्गत सभी छह विधान सभा में मतदान दल के लिए 1262 गाड़ियों के पकड़ने का काम पूरा हो जायेगा. वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह डीटीओ सुशील कुमार ने बताया कि वाहन कोषांग की पूरी टीम गाड़ियों को पकड़ने में जुटी हुई है. आवश्यकता के अतिरिक्त 115 वाहन रिजर्व में रखे जा रहे है. एलएस कॉलेज कैंपस में विधानसभा वार पकड़े गये गाड़ी की इंट्री व लॉगबुक के लिए अलग अलग काउंटर खोले गये. साथ ही विधानसभा वार अलग अलग मैदान गाड़ियों को कतारबद्ध तरीके से पार्किंग की गयी है. सुबह, शाम व रात में गाड़ी पकड़ने का काम जारी है. सुबह व शाम दो पाली में पकड़े गये गाड़ी का लॉगबुक खोलने के बाद वाहन चालकों को खुराकी के पैसे का नकद भुगतान किया जा रहा है. पीने के पानी व शौचालय की व्यवस्था की गयी है. वाहन कोषांग के पास एक कैंटिन है जहां चालक खाना खा सकते है, वहीं जिन्हें दूसरे जगह भोजन करना है वह वहां भी भोजन कर सकते है. पकड़े गये गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती है, 24 घंटे निगरानी के लिए पदाधिकारी की डयूटी लगी हुई है. मैदान में बड़े-बड़े हैलोजन लाइट लगाये गये है ताकि रात में निगरानी की जा सके. कोषांग में कार्यरत सभी कर्मियों अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर समय से उपस्थित रहते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे. जबकि उनकी पाली समाप्त होगी और जब तक दूसरे पाली वाले वहां नहीं आते है तब तक व अपने काउंटर से नहीं हटेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel