[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर कॉलेजों में स्नातक के नये सत्र की कक्षाओं का संचालन कल से

कॉलेजों में स्नातक के नये सत्र की कक्षाओं का संचालन कल से

0
कॉलेजों में स्नातक के नये सत्र की कक्षाओं का संचालन कल से

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू के विभिन्न कॉलेजों में गुरुवार से नये सत्र की कक्षाओं का संचालन होगा. इसकी अधिसूचना जारी की गयी है. सभी अंगीभूत व संबद्ध डिग्री कॉलेजाें के प्राचार्य को पत्र भेजे गये हैं. अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ आलोक प्रताप सिंह ने कहा है कि स्नातक में दो बार मेधा सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. करीब 90 हजार स्टूडेंट्स का नामांकन कॉलेजों में हुआ है. वहीं तीसरी सूची मंगलवार रात में जारी करेंगे. ऐसे में शनिवार तक इस सूची में शामिल स्टूडेंट्स नामांकन ले सकेंगे. इसके बाद नामांकित स्टूडेंट्स का फाइनल डाटा जारी होगा. विवि से कहा गया है कि तीसरी सूची के बाद यदि सीटें रिक्त रह जाती हैं तो ऑनस्पॉट नामांकन का भी मौका दिया जा सकता है, हालांकि कुलपति का आदेश मिलने के बाद ही ऑनस्पॉट नामांकन पर विचार होगा. पिछले वर्ष 1.42 लाख स्टूडेंट्स का हुआ था नामांकन स्नातक में चार वर्षीय कोर्स की शुरुआत पिछले सत्र में हुई थी. सत्र 2023-27 में कॉलेजों में 1.42 लाख स्टूडेंट्स का नामांकन हुआ था. इस वर्ष दो बार मेधा सूची के आधार पर 1.28 लाख स्टूडेंट्स को कॉलेज आवंटित हुआ, लेकिन 90 हजार ने ही नामांकन लिया. ऐसे में तीसरी मेधा सूची के बाद यह आंकड़ा एक लाख के पार जाने की उम्मीद है. ऐसे में पिछले वर्ष के रिकॉर्ड की बराबरी या उससे अधिक नामांकन के लिए अभी 50 हजार विद्यार्थियों का नामांकन करना होगा. इस वर्ष विश्वविद्यालय के पोर्टल पर 1.62 लाख छात्र-छात्राओं ने स्नातक सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए आवेदन दिया था. मेधा सूची में आने के बाद भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने आवंटित कॉलेजों में नामांकन नहीं कराया. एडिट का मिला विकल्प, बढ़ेगा नामांकन का ग्राफ दूसरी मेधा सूची से नामांकन के बाद विवि ने आवेदन को एडिट करने का मौका दिया. इसमें विषयों व कॉलेजों का विकल्प बदलने का मौका दिया गया. ऐसे में कई ऐसे स्टूडेंट्स थे जिन्हें साइबर कैफे की गलती से दूसरे जिले के कॉलेज का विकल्प दे दिया था. अब उन्होंने विकल्प को सुधारा है. ऐसे में तीसरी सूची के बाद नामांकन का ग्राफ बढ़ने की उम्मीद है. निर्धारित शुल्क से अधिक लेने पर कार्रवाई होगी : कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे राजभवन की ओर से निर्धारित व विवि से अधिसूचित फी ही छात्र-छात्राओं से लेंगे. पहली और दूसरी सूची में कई डिग्री कॉलेजों में छात्र-छात्राओं से मनमाना फी लेने की शिकायत की गयी है. ऐसे में कॉलेजों को कहा गया है कि अतिरिक्त फी लेने की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel