[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर आज नौ थाना क्षेत्र में पुलिस पहुंचेगी आपके द्वार

आज नौ थाना क्षेत्र में पुलिस पहुंचेगी आपके द्वार

0
आज नौ थाना क्षेत्र में पुलिस पहुंचेगी आपके द्वार

मुजफ्फरपुर. नो योर पब्लिक, नो योर पुलिस अभियान के तहत रविवार को शहर में नौ थाना क्षेत्र में पुलिस आपके द्वार पहुंचेगी. यहां आम जनमानस की समस्याओं को सुनेगी. पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम में आम लोग मुखर होकर अपनी समस्याएं पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रखेंगे. अहियापुर थाना के भिखनपुर में शाम पांच बजे, सदर थाना के दिघड़ा हाईस्कूल के समीप सुबह 11:30 बजे, नगर थाना के नवयुवक समिति जवाहर लाल रोड में शाम पांच बजे, मिठनपुरा थाना के ऑडिटोरियम में शाम चार बजे, बेला थाना के बेला सामान भवन शाम पांच बजे, काजीमोहम्मदपुर थाना के मझौलिया रोड में वार्ड सदस्य के दरवाजे पर शाम चार बजे, सिकंदरपुर थाना के कमरा मोहल्ला में शाम पांच बजे, ब्रह्मपुरा थाना के एमआइटी गली में शाम चार बजे, गरहां थाना के इंटर हाइस्कूल गरहा शाम चार बजे यह कार्यक्रम आयोजित होगा. जिला पुलिस ने इस समारोह में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील की है. यहां बेहतर पुलिसिंग को लेकर आम जनता अपना सुझाव, अपराध नियंत्रण को लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. पुलिस आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत आम जनता व पुलिस के बीच मधुर संबंध बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel