एस्बेस्टस लूट के फरार दो अपराधी गिरफ्तार
एस्बेस्टस लूट के फरार दो अपराधी गिरफ्तार
By Prabhat Khabar News Desk |
October 1, 2024 9:16 PM
10 दिन पहले हथियार के बल पर की गयी थी लूटपाट प्रतिनिधि, कुढ़नी फकुली के रजला और बलिया के बीच 10 दिन पहले फोरलेन पर हुई एस्बेस्टस लूट के फरार दो आरोपियों को पुलिस ने छापेमारी कर धर दबोचा. दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा व चार कारतूस जब्त किया है. दोनों वैशाली जिले का रहनेवाला है. एक छोटू कुमार भागवतपुर और दूसरा टुन्नू कुमार जतकौली का निवासी है. इसकी जानकारी पीसी कर डीएसपी अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने दी. बताया कि करीब 10 दिन पहले गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने अहले सुबह ट्रैक्टर पर लोड करीब लाखों रुपये का एस्बेस्टस हथियार के बल लूटकर फरार हो गया था. ट्रैक्टर पर लोड एस्बेस्टस मुजफ्फरपुर से गोरौल ले जाया जा रहा था.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:07 PM
July 7, 2026 7:30 AM
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 9:01 PM
July 6, 2026 9:18 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 4:12 PM
July 6, 2026 6:34 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 3:14 PM
