[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मतगणना स्थल पर दो एंबुलेंस व मेडिकल टीम रहेगी

मतगणना स्थल पर दो एंबुलेंस व मेडिकल टीम रहेगी

0
मतगणना स्थल पर दो एंबुलेंस व मेडिकल टीम रहेगी

मुजफ्फरपुर. मतगणना स्थल पर स्वास्थ्य विभाग ने दो एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम की व्यवस्था की है. इसके अलावा एसकेएमसीएच व बोचहां पीएचसी को अलर्ट रहने को कहा गया है. दोनों अस्पतालों में डॉक्टरों की टीम और अलग वार्ड की व्यवस्था की गयी है. वहीं अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए एइएस के कंट्रोल रूम से निगरानी भी की जायेगी. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कहा कि इसके अलावा मतगणना के दिन स्वास्थ्य सेवा देने के लिए नजदीकी सरकारी अस्पतालों में एंबुलेंस भी तैनात रहेगी. सीएस ने बताया कि मतगणना में लगे कर्मियों की अचानक तबीयत खराब हो जाने पर फर्स्ट एड देने के लिए 14 प्रकार की दवाओं की किट तैयार की गयी है. इसके अलावा 100 अतिरिक्त किट भी अलग से तैयार रखी गयी है. इसके अलावा यहां एक एंबुलेंस भी रखी जायेगी. कंट्रोल रूम का नंबर भी पहले ही जारी कर दिया गया है. अगर किसी मतगणना केंद्र पर किसी तरह की मेडिकल सुविधा चाहिए तो कंट्रोल रुम में फोन करेंगे. इसके बाद कंट्रोल रुम से संबंधित पीएचसी, सीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेंस सेंटर को सूचना दी जायेगी. इसके बाद वहां से चिकित्सकों की टीम एंबुलेंस के साथ पहुंच जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel