हथियार के साथ गिरफ्तार दो आरोपी को भेजा जेल
बरूराज थाना क्षेत्र के बबूरबन निवासी व हथियार के साथ गिरफ्तार आकाश कुमार को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
August 10, 2024 9:05 PM
मोतीपुऱ बरूराज थाना क्षेत्र के बबूरबन निवासी व हथियार के साथ गिरफ्तार आकाश कुमार को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया है. आकाश कुमार के साथ अहिरौलिया निवासी शैलेन्द्र कुमार को भी जेल भेजा गया है. उसके पास से भी दो कारतूस बरामद हुआ था. शैलेंद्र कुमार पूर्व में भी दो बार आपराधिक मामले में जेल जा चुका है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है़ जानकारी हो कि शुक्रवार को बरुराज थाना क्षेत्र के बिरहिमा में लगे जगरदास मेला में हथियार के साथ आकाश कुमार की गिरफ्तारी हुई थी. फिर पुलिस ने शैलेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया था.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:07 PM
July 7, 2026 7:30 AM
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 9:01 PM
July 6, 2026 9:18 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 4:12 PM
July 6, 2026 6:34 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 3:14 PM
