[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर: मेडिकल के पास पेड़ गिरने से सड़क जाम, NH-77 पर यातायात बाधित

मुजफ्फरपुर: मेडिकल के पास पेड़ गिरने से सड़क जाम, NH-77 पर यातायात बाधित

0
मुजफ्फरपुर: मेडिकल के पास पेड़ गिरने से सड़क जाम, NH-77 पर यातायात बाधित
सड़क पर गिरा पेड़

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रोड स्थित मेडिकल के पास बुधवार की अहले सुबह तेज आंधी और बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया. पेड़ गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-77) पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.

घंटों जाम में फंसे रहे लोग

घटना के बाद सड़क पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. सुबह के समय ऑफिस, स्कूल और अन्य जरूरी कामों के लिए निकले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम में फंसे यात्री घंटों सड़क पर रुके रहे.

एंबुलेंस और मरीजों को हुई सबसे ज्यादा परेशानी

जाम में कई एंबुलेंस और मरीजों को लेकर जा रहे वाहन भी फंस गए. सबसे अधिक परेशानी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को हुई.

सड़क बंद होने के कारण कई मरीजों को वाहन छोड़कर पैदल अस्पताल तक जाना पड़ा. परिजनों ने बताया कि गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

प्रशासन को दी गई सूचना

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ की जड़ कमजोर हो गई थी, जिससे वह अचानक सड़क पर गिर पड़ा. घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है.

हालांकि खबर लिखे जाने तक संबंधित विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी और सड़क से पेड़ हटाने का काम जारी था. NH-77 पर यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका था. प्रशासन की ओर से लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel