[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Transformer Damaged Bandra: धारदार हथियार से बिजली ट्रांसफार्मर को किया क्षतिग्रस्त, डेढ़ सौ घरों में बत्ती गुल

Transformer Damaged Bandra: धारदार हथियार से बिजली ट्रांसफार्मर को किया क्षतिग्रस्त, डेढ़ सौ घरों में बत्ती गुल

Transformer Damaged Bandra: धारदार हथियार से बिजली ट्रांसफार्मर को किया क्षतिग्रस्त, डेढ़ सौ घरों में बत्ती गुल
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरपुर के बंदरा से सूर्यमणि कुमार की रिपोर्ट

Transformer Damaged Bandra: प्रखंड क्षेत्र के हत्था पंचायत अंतर्गत चांदपुरा वार्ड संख्या 16 में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रात के अंधेरे में बिजली ट्रांसफार्मर को धारदार हथियार से मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना के बाद से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग और उपद्रवियों के खिलाफ भारी आक्रोश है.

सारा तेल बहने से ट्रांसफार्मर हुआ ठप

ग्रामीण जयवर्धन कुमार, नवनीत कुमार, गौरव कुमार और कन्हाई कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि शनिवार की देर रात कुछ शरारती तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने किसी तेज धारदार हथियार से ट्रांसफार्मर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसमें बड़ा छेद हो गया. इसके कारण ट्रांसफार्मर में भरा सारा कीमती तेल धीरे-धीरे रिसकर जमीन पर बह गया और बर्बाद हो गया. तेल खत्म होते ही ट्रांसफार्मर ने काम करना बंद कर दिया और पूरे इलाके में अंधेरा छा गया.

नल-जल योजना प्रभावित, 150 परिवार परेशान

ग्रामीणों के मुताबिक, इस मुख्य ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने से करीब डेढ़ सौ से अधिक परिवारों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हुई है. इसके अलावा, इस बिजली कनेक्शन से जुड़े दो सरकारी नल-जल योजनाओं के मोटर भी बंद हो गए हैं. बिजली और पानी दोनों का संकट एक साथ खड़ा होने से भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

जल्द शुरू होगी आपूर्ति: कनीय अभियंता

इस पूरे मामले में बंदरा के कनीय विद्युत अभियंता (जेई) अभिषेक रंजन ने बताया कि चांदपुरा में घरेलू उपयोग वाले ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिली थी. जानकारी मिलते ही तत्काल तकनीकी टीम और मानव बल को मौके पर भेजकर जांच कराई गई. उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर का पूरा तेल बहकर खत्म हो चुका था. फिलहाल विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर की मरम्मत (रिपेयरिंग) करा दी गई है. अब उसमें नया तेल डालने का काम किया जा रहा है और जल्द ही गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: हाईटेक हुआ पुलिस का नेटवर्क, अब 120 फीट ऊंचे टावर से गूंजेगी ‘क्रिस्टल क्लियर’ आवाज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel