[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर पेड़ गिरने से ओएचइ लाइन बाधित, गोरखपुर-देवरिया रेलखंड पर ट्रेनें नहीं चलीं

पेड़ गिरने से ओएचइ लाइन बाधित, गोरखपुर-देवरिया रेलखंड पर ट्रेनें नहीं चलीं

0
पेड़ गिरने से ओएचइ लाइन बाधित, गोरखपुर-देवरिया रेलखंड पर ट्रेनें नहीं चलीं

—- 24

दिल्ली जाने वाली और कई गाड़ियां नरकटियागंज, कप्तानगंज के रास्ते डायवर्ट हुईं

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

खराब मौसम ने रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. शनिवार की अहले सुबह गोरखपुर-देवरिया रेलखंड पर अचानक पेड़ गिरने से ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचइ) लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयीं. इससे इस अहम रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया. घटना के बाद, बिजली के तार में पेड़ के टकराते ही आग की लपटें उठने लगीं और हरा पेड़ धू-धू कर जल उठा. इसके चलते पूरे खंड की पावर सप्लाई कट गयी. इसके कारण लंबी दूरी की कई अहम ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंस गयीं. इससे हजारों यात्री घंटों परेशान रहे. वैशाली एक्सप्रेस को गोरखपुर जंक्शन पर रोका गया, जबकि पूर्वांचल एक्सप्रेस कैंट स्टेशन पर खड़ी रही. अचानक से मुजफ्फरपुर से हो कर दिल्ली जाने वाली सहित कई गाड़ियों को नरकटियागंज, कप्तानगंज के रास्ते डायवर्ट की गयीं. रेलवे प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया और कुछ को निरस्त भी कर दिया. लेकिन ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

पांच स्टेशन पर ट्रेनें रद्द, नहीं चढ़ पाये यात्री

मार्ग बदलने और ट्रेनों के रद्द होने से सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हुई जो हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान व देवरिया सदर जैसे स्टेशनों से यात्रा शुरू करने वाले थे. ट्रेनों के निरस्त होने के कारण वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए.

इन ट्रेनों का गोरखपुर से नरकटियागंज, कप्तानगंज के रास्ते डायवर्ट

ट्रेन नंबर ट्रेन का नामयात्रा आरंभ की तिथि डायवर्टेड मार्ग

12554दिल्ली-वैशाली एक्सप्रेस3 अक्तूबर गोरखपुर-नरकटियागंज-कप्तानगंज

15708अमृतसर-कटिहार3 अक्तूबर गोरखपुर-नरकटियागंज-कप्तानगंज

02570दिल्ली-दरभंगा क्लोन3 अक्तूबर गोरखपुर-नरकटियागंज-कप्तानगंज

13020काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस3 अक्तूबर गोरखपुर-नरकटियागंज-कप्तानगंज

14674अमृतसर-जयनगर3 अक्तूबर गोरखपुर-नरकटियागंज-कप्तानगंज

02563बरौनी-दिल्ली क्लोन4 अक्तूबर गोरखपुर-नरकटियागंज-कप्तानगंज

02569दरभंगा-नयी दिल्ली क्लोन4 अक्तूबर गोरखपुर-नरकटियागंज-कप्तानगंज

12565दरभंगा-नयी दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति4 अक्तूबर गोरखपुर-नरकटियागंज-कप्तानगंज

14673जयनगर-अमृतसर4 अक्तूबर गोरखपुर-नरकटियागंज-कप्तानगंज

12553ललितग्राम-नयी दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस4 अक्तूबर गोरखपुर-नरकटियागंज-कप्तानगंज

::::::::::::::::::::::::::

दिघरा में रेल ट्रैक पर पेड़ गिरने से परिचालन बाधित

दीपक 52

मुजफ्फरपुर.

तेज आंधी व भारी बारिश के कारण मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर बड़ा व्यवधान रहा. सिलौत और नारायणपुर स्टेशनों के बीच, दिघरा के पास गेट संख्या 97 व 96 के बीच दोपहर करीब 1 बजे पांच विशाल सेमल के पेड़ ट्रैक पर गिर गये. रेलखंड पर परिचालन लगभग एक घंटे तक ठप रहा. सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूआइ टीम पेड़ों को काटने और ट्रैक को साफ करने में जुट गयी. पहली ट्रेन 02563 बरौनी-नयी दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस को सिलौत से नारायणपुर होते हुए गुजारा गया. इस दौरान कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रहीं, जिनमें 55122 डाउन सिवान-समस्तीपुर ट्रेन नारायणपुर अनंत में, 18181 अप टाटा-थावे एक्सप्रेस सिलौत में और 15231 अप गोंदिया एक्सप्रेस सीहो स्टेशन पर खड़ी थी. इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा. आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार सहित कई अधिकारी स्थिति को संभालने में जुटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel