[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर सरैया में मिट्टी लदा ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत

सरैया में मिट्टी लदा ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत

0
सरैया में मिट्टी लदा ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत

प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में मुंगौली चौर में मिट्टी ढोने के क्रम में एक ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें दबने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन उसे मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर दोकरा गांव निवासी वीरेंद्र राय के पुत्र दीपक कुमार (25) के रूप में हुई है. परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि दीपक ट्रैक्टर चालक था. शनिवार को मुंगौली चौर से मिट्टी लोड कर गांव में ला रहा था. चौथी खेप लाने के दौरान मिट्टी लोड ट्रैक्टर पलट गया, जिससे दीपक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, देर रात तक शव पोस्टमार्टम से आने के बाद अंतिम संस्कार किया जायेगा. थानाप्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel