[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर समेत चार जिलों में पुलिस का एक्शन, एक महीने में निपटाए जाएंगे कुर्की और वारंट के मामले

मुजफ्फरपुर समेत चार जिलों में पुलिस का एक्शन, एक महीने में निपटाए जाएंगे कुर्की और वारंट के मामले

मुजफ्फरपुर समेत चार जिलों में पुलिस का एक्शन, एक महीने में निपटाए जाएंगे कुर्की और वारंट के मामले
मासिक अपराध समीक्षा बैठक करते डीआजी चंदन कुशवाहा

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Tirhut Crime Review:डीआइजी चंदन कुमार कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर,सीतामढ़ी,शिवहर और वैशाली जिले की मासिक अपराध समीक्षा बैठक की.बैठक में रेंज के चारों जिलों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए.वर्तमान में इन जिलों में कुल 707 वारंट,191 इश्तेहार और 210 कुर्की-जब्ती के मामले लंबित हैं.डीआइजी ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को सख्त हिदायत दी है कि एक महीने के भीतर इन सभी मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.इसके साथ ही थानों के मालखानों के प्रभार से जुड़े लंबित मामलों को भी एक माह में निपटाने का आदेश दिया गया है.

कांटी लूट और कारोबारी हत्याकांड की हुई समीक्षा 

समीक्षा बैठक में डीआइजी ने हाल ही में मुजफ्फरपुर के कांटी में आभूषण दुकान से 70 लाख की ज्वेलरी लूट और कच्ची पक्की में आभूषण व्यवसायी दीपक कुमार की हत्या के मामलों में गठित एसआइटी (SIT) के कार्यों की गहन समीक्षा की.उन्होंने अधिकारियों को अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी के निर्देश दिए.शहरी इलाकों में अपराध रोकने के लिए विशेष नाका गठित करने और संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्ती तेज करने के साथ प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं.

अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त,ड्रग्स तस्करों पर कसा शिकंजा 

अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त करेगी.मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए एनडीपीएस (NDPS) सेल को एक्टिव किया गया है और तस्करों के खिलाफ ‘पिट एनडीपीएस’ के तहत कार्रवाई की जाएगी.बैठक में बताया गया कि मई 2026 में दर्ज 4018 नए मामलों के मुकाबले पुलिस ने 4840 पुराने व नए मामलों का निष्पादन किया,जो कि दर्ज केस से 822 अधिक है.जमानत का दुरुपयोग करने वाले 100 से अधिक बदमाशों को चिन्हित कर बेल रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.बेहतर कार्य के लिए सीतामढ़ी के दो एसडीपीओ को सम्मानित किया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel