छात्रा को उसके ही घर में बांधकर किया दुष्कर्म,बनाया वीडियो

Tied up and raped at home

By Prabhat Khabar News Desk | May 18, 2024 5:15 PM

मुजफ्फरपुर. सिकंदरपुर थाना इलाके के एक मोहल्ला में छात्रा को उसके ही घर में दो दोस्तों ने पकड़कर बांध दिया. फिर एक ने दुष्कर्म किया और दूसरे ने वीडियो बनाई. धमकी दिया कि शोर मचायी तो अभी चेहरे पर तेजाब डालकर बरबाद कर देगा. यह आरोप लगाते हुए छात्रा के पिता ने सीजेएम कोर्ट में अधिवक्ता पूजा पांडेय के माध्यम से परिवाद दायर कराया है. कोर्ट ने सुनवाई की तिथि 28 मई तय की है. छात्रा के पिता ने परिवाद में एक युवक और वीडियो बनाने वाले दोस्त को को आरोपित किया है. साथ ही आरोप लगाया है कि जब इस घटना की शिकायत की गई तो उन लोगों लाठी डंडे से घर में घुसकर मारपीट की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है