जीआरपी ने जंक्शन पर 45 लीटर शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
Three arrested with liquor
By Prabhat Khabar News Desk |
May 16, 2024 8:26 PM
मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर शराब की खेप का मिलना जारी है. गुरुवार को जीआरपी की टीम ने 45 लीटर के करीब जंक्शन से शराब के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया. इसमें प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पूर्वी छोड़ स्थित शौचालय के पास से सीतापुर उत्तर प्रदेश निवासी योगेश कुमार व बेगूसराय निवासी विकास को 22.9 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं दोपहर के समय प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर स्थित वेटिंग हॉल के पास से सकरा के रसूलपुर निवासी आलोक कुमार मिश्रा को 22.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा. मामले में जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:07 PM
July 7, 2026 7:30 AM
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 9:01 PM
July 6, 2026 9:18 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 4:12 PM
July 6, 2026 6:34 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 3:14 PM
