[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर तिलक मैदान रोड में बना निगम का चार मंजिला म्युनिसिपल शॉपिंग मार्ट, अब लगेगा किराये पर

तिलक मैदान रोड में बना निगम का चार मंजिला म्युनिसिपल शॉपिंग मार्ट, अब लगेगा किराये पर

0
तिलक मैदान रोड में बना निगम का चार मंजिला म्युनिसिपल शॉपिंग मार्ट, अब लगेगा किराये पर

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर लगभग तीन साल से तिलक मैदान रोड के नगर निगम मार्केट को तोड़ बनाये जा रहे स्मार्ट सिटी के म्युनिसिपल शॉपिंग मार्ट का निर्माण लगभग पूरा हो गया है. एजेंसी अब शॉपिंग मार्ट बिल्डिंग को अंतिम रूप देने में जुटी है. इस बीच शॉपिंग मार्ट में बने दुकानों को किराये पर लगाने की प्रशासनिक कवायद शुरू हो गयी है. इसके लिए इन दिनों लगातार नगर निगम ऑफिस में लोग पहुंच कर जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, निगम के कर्मचारी स्मार्ट सिटी का मामला बता खुद को साइड कर ले रहे हैं. इधर, नगर आयुक्त सह स्मार्ट सिटी के एमडी नवीन कुमार का कहना है कि दुकान को किराये पर देने का फैसला विभागीय स्तर पर किये जायेंगे. स्थानीय स्तर पर प्रारंभिक कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के लिए नगर आयुक्त और डीएम को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से अधिकृत किया गया है. दुकानों की किराये राशि कितनी होगी. एसडीओ सह रेंट पदाधिकारी से इसका रेट तय कराया जायेगा. पूर्व में निगम के दुकान को तोड़ते वक्त कोर्ट से क्या आदेश हुआ था. इसका भी अध्ययन किया जा रहा है. अंतिम फैसला विभागीय स्तर पर ही लिये जायेंगे. निगम मार्केट में किराये पर लिए 29 दुकानदारों को मिल सकती है प्राथमिकता बताया जाता है कि जिस वक्त नगर निगम के मार्केट को तोड़ म्युनिसिपल शॉपिंग मार्ट के निर्माण की कार्रवाई शुरू हुई थी. तब दुकानदार हाईकोर्ट चल गये थे. हाईकोर्ट ने निगम आयुक्त को इन दुकानदारों के हित का ख्याल रखते हुए निर्माण का आदेश दिया था. तब यह फैसला लिया गया था कि जब म्युनिसिपल शॉपिंग मार्ट बनेगा. इसमें सबसे पहले प्राथमिकता इन दुकानदारों को देने को कहा गया था. इसमें 29 दुकान बने थे. हालांकि, नगर आयुक्त का कहना है कि यह सब अभी इंटरनल मामला है. बोर्ड के निर्णय के बाद ही अंतिम फैसला होगा. चार मंजिला भवन में बना है 31 दुकान, ऊपरी मंजिल पर ओपन रेस्टोरेंट चार मंजिला म्युनिसिपल शॉपिंग मार्ट के ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग है, जिसमें 30 कार खड़ी हो सकती है. इसके अलावा प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल को मिला कुल 31 दुकानों का निर्माण हुआ है. सबसे ऊपरी मंजिल पर ओपन रेस्टोरेंट की व्यवस्था होगी. ऐसे में अगर स्मार्ट सिटी पहले से निगम मार्केट में किराये लिये 29 दुकानों को दोबारा दुकान आवंटित करती है. तब दो शेष दुकान बचेंगे. इसके अलावा ऊपरी मंजिल पर ओपन रेस्टोरेंट का स्पेस बचेगा. ऐसे में सैकड़ों की संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel