पीजी में 22 से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया

The admission process for PG will begin from 22nd.

By Vinay Kumar | December 20, 2025 7:36 PM

10 जनवरी तक खुला रहेगा यूएमआइएस पाेर्टल उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू में पीजी सत्र 25-27 के नामांकन की प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू हाेगी. ऑनलाइन आवेदन के लिए 22 दिसंबर से 10 जनवरी तक यूएमआइएस पाेर्टल खुला रहेगा. विवि पीजी विभाग व काॅलेजाें में 11 हजार से अधिक सीटाें पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जानी है. कुलपति प्राे दिनेश चंद्र राय की अनुमति मिलने के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी. विवि में दाे वर्षीय पीजी काेर्स का एक अंतिम बैच हाेगा. स्नातक सत्र 22-25 का रिजल्ट पिछले महीने जारी हुआ था. इसके बाद से ही पीजी में नामांकन काे लेकर तैयारी चल रही है. कुलपति से पाेर्टल खाेलने की अनुमति मिल गयी है. 22 दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हाेगी. ऑनलाइन आवेदन के लिए 10 जनवरी तक का समय दिया गया है. विवि की ओर से जनवरी में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लेने का निर्णय लिया गया है, ताकि फरवरी में नये सत्र की क्लास शुरू हाे जाये. डीएसडब्ल्यू प्राे आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद अभ्यर्थियाें की ओर से दिये गये विकल्प के आधार पर विभाग व काॅलेज आवंटित किया जायेगा. उधर, नये सत्र में पीजी के नये विषयाें की पढ़ाई के लिए काॅलेजाें की ओर से विवि से अनुराेध किया जा रहा है. एमजेके काॅलेज, बेतिया ने आधा दर्जन से अधिक विषयाें में नामांकन की अनुमति मांगी है. इसी तरह विवि मुख्यालय सहित अन्य जिलाें के काॅलेजाें ने भी नये विषयाें में नामांकन का अनुराेध किया है. अभी तक 11 हजार से अधिक सीटाें पर नामांकन हुआ है. नये काॅलेजाें काे अनुमति मिलने पर सीटाें की संख्या भी बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है