साइकिल सवार को थार ने मारी ठोकर, अधेड़ की मौत
साइकिल सवार को थार ने मारी ठोकर, अधेड़ की मौत
By Prabhat Khabar News Desk |
May 27, 2024 8:58 PM
फोटो दीपक 42 मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा में सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान देर शाम तक नहीं हो पायी थी. लोगों ने बताया कि एक तेज रफ्तार थार कार ने साइकिल सवार को सड़क पार करने के दौरान टक्कर मार दी. साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. लोगों ने इसकी सूचना अहियापुर थाने के पुलिस को दी. मौके पर अहियापुर पुलिस ने पहुंच कर अधेड़ को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. शव की पहचान नहीं हो पायी है. ठोकर मारने वाले वाहन की पहचान कर ली गयी है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:07 PM
July 7, 2026 7:30 AM
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 9:01 PM
July 6, 2026 9:18 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 4:12 PM
July 6, 2026 6:34 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 3:14 PM
