[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर टाइम बम जब्ती मामले में महिला सिपाही की हुई गवाही

टाइम बम जब्ती मामले में महिला सिपाही की हुई गवाही

0
टाइम बम जब्ती मामले में महिला सिपाही की हुई गवाही

संवाददाता, मुजफ्फरपुर तीनकोठिया इलाके के एक मकान में मिठनपुरा थाने की पुलिस द्वारा छापेमारी कर मादक पदार्थ के साथ से तीन टाइम बम जब्ती मामले में गुरुवार को विशेष एनडीपीएस कोर्ट-1 के न्यायाधीश अमित कुमार सिंह के कोर्ट में महिला सिपाही रीना कुमारी की गवाही हुई. विशेष कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 23 जून निर्धारित की है. पूर्व में मिठनपुरा थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सिवाईपट्टी के तत्कालीन थानाध्यक्ष मोहन कुमार, दारोगा भुनेश्वर सिंह, जमादार प्रमोद कुमार पाण्डेय व सिपाही राकेश कुमार की गवाही हुई थी. सभी ने प्राथमिकी एवं गिरफ्तारी का समर्थन किया था.इस केस में 20 गवाह है. जिसमें अब तक मात्र 11 गवाहों की गवाही हुई है. अब नौ गवाहों की गवाही बच गयी है. बता दें कि 11 फरवरी, 2023 की रात मिठनपुरा थाना के तीनकोठिया मोहल्ले में पुलिस की विशेष टीम को मादक पदार्थ होने की गुप्त सूचना मिली थी. विशेष टीम ने जावेद अहमद उर्फ सिंकू के किराये वाले घर में छापेमारी की थी. छापेमारी में टीम को मादक पदार्थ के साथ घड़ी लगा हुआ टाइमबम मिला था. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया था. पुलिस ने मौके से ही जावेद अहमद उर्फ सिंकू को गिरफ्तार कर लिया था. इस दौरान उसका भाई जैकी मौके से फरार हो गया था. बाद में संयुक्त विशेष टीम ने कोलकाता के हरे स्ट्रीट थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया था. दोनों भाई अभी जेल में बंद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel