[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर पॉलिटेक्निक के प्रत्येक सेमेस्टर में होगा टेकफेस्ट

पॉलिटेक्निक के प्रत्येक सेमेस्टर में होगा टेकफेस्ट

0
पॉलिटेक्निक के प्रत्येक सेमेस्टर में होगा टेकफेस्ट

– विद्यार्थियों में नवाचार व शोध की प्रवृति विकसित करने के बाबत विभाग के निर्देश मुजफ्फरपुर. अब राजकीय पाॅलिटेक्निक में प्रत्येक सेमेस्टर में टेक फेस्ट का आयोजन किया जाएगा. इसमें सभी ब्रांच के छात्र-छात्राओं की सहभागिता होगी. विद्यार्थियों में नवाचार व शोध की प्रवृत्ति विकसित करने के उद्देश्य से विभाग ने यह निर्देश दिये हैं. इसके बाद कॉलेजों में इस संबंध में तैयारी शुरू हो गयी है. सत्र 2024-25 में होनेवाले नामांकन के साथ ही इसे लागू कर दिया जाएगा. इस वर्ष अक्टूबर में टेक्निकल फेस्टिवल का आयोजन प्रस्तावित है. टेकफेस्ट से पहले विद्यार्थियों को यह जिम्मा दिया जाएगा कि वे समाज व लाेगों के जीवन से जुड़ी समस्याओं को एकत्रित करेंगे. इसके बाद अलग-अलग ब्रांच के स्टूडेंट्स एक साथ आकर इसका निदान करते हुए प्रोजेक्ट तैयार करेंगे. समस्या की खोज, समाधान से लेकर तकनीकी सपोर्ट व अन्य गतिविधियों को लेकर समूह का निर्माण किया जाएगा. कम से कम तीन व अधिकतम पांच विद्यार्थियों को समूह में शामिल किया जाएगा. इसमें संस्थान के शिक्षक मेंटर की भूमिका में रहेंगे और नियमित विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट विकसित करने में सहयोग करेंगे. टेकफेस्ट में विभाग से जुड़े पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा. निर्णायक मंडल से चयनित होनेवाले प्रोजेक्ट को चयनित किया जाएगा. गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक नयाटोला के प्राचार्य डाॅ केके सिंह ने बताया कि अब प्रत्येक सेमेस्टर में संस्थान में टेक फेस्ट होगा. इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है. इससे विद्यार्थियों में शोध व इनोवेशन के प्रति जागरूकता आएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel