महिमा हत्याकांड में करीबियों पर शक, संदिग्ध को बांड पर छोड़ा
महिमा हत्याकांड में करीबियों पर शक, संदिग्ध को बांड पर छोड़ा
By Prabhat Khabar News Desk |
March 29, 2024 7:38 PM
पुलिस ने पूछताछ के लिए एक को लिया था हिरासत में
संवाददाता, मुजफ्फरपुर
जल संसाधन विभाग की सहायक अभियंता रहीं महिमा की हत्या मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को गुरुवार को हिरासत में लिया था. शुक्रवार को उससे पूछताछ के बाद थाने से पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. इसकी पुष्टि थानेदार अस्मित कुमार ने की है.थानेदार ने बताया कि मोबाइल के सीडीआर व टेक्निकल इनपुट के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. इसी कड़ी में एक संदिग्ध को बेला इलाके से लाया गया था. उससे पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया गया है. हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाना सदर पुलिस के लिए चुनौती है. एसएसपी ने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसआइटी का गठन किया है. इसमें तीन अलग-अलग टीम टेक्निकल, मैनुअल व वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा कर रही हैं. कई विभाग के कर्मियों से भी पूछताछ की गयी है. लेकिन, अब तक किसी का सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस ने करीबियों से भी पूछताछ की है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:07 PM
July 7, 2026 7:30 AM
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 9:01 PM
July 6, 2026 9:18 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 4:12 PM
July 6, 2026 6:34 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 3:14 PM
