[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर पानी पैकेज : तीसरे दिन भी अखाड़ाघाट पंप से आपूर्ति ठप, पानी के लिए हाहाकार

पानी पैकेज : तीसरे दिन भी अखाड़ाघाट पंप से आपूर्ति ठप, पानी के लिए हाहाकार

0
पानी पैकेज : तीसरे दिन भी अखाड़ाघाट पंप से आपूर्ति ठप, पानी के लिए हाहाकार

::: पूरे दिन पंप की गड़बड़ी को ठीक कर चालू करने में जुटे रहे निगम कर्मी, बुधवार की सुबह से आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

अखाड़ाघाट पंप से लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी जलापूर्ति ठप रही. भीषण गर्मी में पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे वार्ड नंबर 14, 15, 17 और आसपास के अन्य इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है. मंगलवार को नगर निगम के कर्मचारी दिन भर पंप को दुरुस्त करने में लगे रहे, लेकिन देर रात तक उसे चालू नहीं किया जा सका. इस वजह से बालू घाट, अखाड़ाघाट रोड, सिकंदरपुर और बूढ़ी गंडक नदी से सटे आंबेडकर नगर समेत दर्जनों मोहल्लों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान रहे. हालांकि, नगर निगम टैंकरों के जरिये गली-गली में पानी पहुंचाने की कोशिश कर रहा है, ताकि निगम की जलापूर्ति पर निर्भर परिवारों को कुछ राहत मिल सके. स्थानीय पार्षद अमित रंजन ने बताया कि निगम के कर्मचारी पूरी निष्ठा से पंप को चालू करने में जुटे हैं और देर रात तक काम जारी था. उन्होंने उम्मीद जतायी कि बुधवार सुबह से लोगों को पानी की आपूर्ति फिर से शुरू हो जायेगी. लगातार तीन दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में भारी नाराजगी है. इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. अब देखना यह है कि नगर निगम कब तक इस समस्या का स्थायी समाधान निकाल पाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel