[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश व दिल्ली के लिए चलेगी समर स्पेशल

मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश व दिल्ली के लिए चलेगी समर स्पेशल

0
मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश व दिल्ली के लिए चलेगी समर स्पेशल

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर रेलवे की ओर से यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आनंद विहार व नयी दिल्ली से अलग-अलग रूट पर 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालित का निर्णय लिया गया है. जिसमें मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन भी चलेगी. गाड़ी संख्या 04098-04097 आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार स्पेशल, मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी के रास्ते, गाड़ी संख्या 04098 आनंद विहार-सीतामढ़ी स्पेशल 22 अप्रैल से 11 जुलाई, तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार से 05.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04097 सीतामढ़ी-आनंद विहार स्पेशल 23 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को सीतामढ़ी से 03.45 बजे खुलकर अगले दिन 01.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 04030-04029 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल, हाजीपुर-छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-जौनपुर-लखनऊ के रास्ते, गाड़ी संख्या 04030 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 22 अप्रैल से 17 मई तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को आनंद विहार से 09.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04029 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 23 अप्रैल से 18 मई तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को मुजफ्फरपुर से 06.15 बजे खुलकर अगले दिन 03.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इसके साथ ही गाड़ी सं. 04302-04301 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल, हाजीपुर-छपरा-बलिया-वाराणसी-लखनऊ के रास्ते, गाड़ी सं. 04302 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को योग नगरी ऋषिकेश से 15.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 13.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 04301 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को मुजफ्फरपुर से 15.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14.20 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel