पढ़ने गया छात्र तीन दिन से लापता, अनहोनी की आशंका
औराई. थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी मो. मिन्हाज (20) तीन दिनों से लापता है़ लापता छात्र जहानाबाद जिले के एक मदरसे में पढ़ता था़
By Prabhat Khabar News Desk |
May 21, 2024 4:05 PM
औराई. थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी मो. मिन्हाज (20) तीन दिनों से लापता है़ लापता छात्र जहानाबाद जिले के एक मदरसे में पढ़ता था़ वह तीन दिन पहले घर से मदरसा में पढ़ने जाने के लिए निकाला था, लेकिन उसका अब तक कोई अता-पता नहीं चला है़ अब तक मदरसा भी नहीं पहुंचा है, जिससे घर वालों को अनहोनी की चिंता सताने लगी है़ लापता छात्र के चाचा शिक्षक मोहम्मद सिराजुद्दीन ने बताया कि उसके पास मोबाइल भी नहीं है़ वह जहानाबाद के एक मदरसे में पढ़ता है़ वहां जाने के लिए शनिवार को घर से निकला था. छात्र के पिता मोहम्मद जियाउद्दीन ने थाने को आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगायी है़ थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि बच्चे की खोजबीन की जा रही है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:07 PM
July 7, 2026 7:30 AM
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 9:01 PM
July 6, 2026 9:18 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 4:12 PM
July 6, 2026 6:34 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 3:14 PM
