[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मनमाना फी लेने का आरोप, पीजी विभागों के खिलाफ किया प्रदर्शन

मनमाना फी लेने का आरोप, पीजी विभागों के खिलाफ किया प्रदर्शन

0
मनमाना फी लेने का आरोप, पीजी विभागों के खिलाफ किया प्रदर्शन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू में गुरुवार को पीजी तृतीय सेमेस्टर में नामांकन को लेकर मनमाना फी लिए जाने के विरोध में छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया. संगठनों के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि सरकार का आदेश है कि एससी-एसटी के छात्रों व सभी कोटि की छात्राओं को नि:शुल्क उच्च शिक्षा देनी है. इसके बाद भी विवि के पीजी विभाग नामांकन व अन्य मद में फी ले रहे हैं. नियम का हवाला देने पर छात्रों को बिना नामांकन लिए लौटा दिया गया. वहीं छात्रों ने अलग-अलग विभागों में मनमाना फी लेने की भी शिकायत की. पूर्व में इन कोटि के स्टूडेंट्स से ली गयी फी नहीं लौटाये जाने पर विरोध जताया. विद्यार्थियों ने इस मुद्दे को लेकर कुलपति से भी मुलाकात की. बताया कि पीजी सत्र 2022-24 के तृतीय सेमेस्टर का नामांकन हो रहा है. इतिहास विभाग में फी लिए जाने की बात से नाराज छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों ने आरोप लगाया कि उसी ब्लॉक में अर्थशास्त्र विभाग किसी प्रकार का फी नहीं ले रहा है. वहीं अन्य विभाग फी ले रहे हैं. इधर, संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि विवि की ओर से पिछले महीने भेजे गये पत्र के आलोक में ही फी ली जा रही है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व एआइडीएसओ की ओर से अलग-अलग किए गए इस विरोध प्रदर्शन में चंदन कुमार, निधि, अन्नू, उजाला, हिमांशु कुमार, दीपशिखा, पूजा, रिया, शिव कुमार, यशवंत समेत अन्य छात्र शामिल रहे. राजभवन से अधिसूचित फी ही लें विभाग : सभी कॉलेज और पीजी विभाग राजभवन से अधिसूचित फी ही लें. इसको लेकर अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो.आलोक प्रताप सिंह ने दिशा-निर्देश दिये. कहा कि निर्धारित फी से अधिक शुल्क किसी भी संस्थान को नहीं लेनी है. इस संबंध में कॉलेजों को पहले ही निर्देश दिया जा चुका है. भेजे गये पत्र में सेमेस्टर वार शुल्क का भी विवरण दे दिया गया है. सभी विभागों से कहा गया है कि वे विभाग में सूचना पट्ट पर फीस का विवरण उपलब्ध कराएं, ताकि स्टूडेंट्स से अधिक फी न ली जाए. नामांकन के लिए सभी कोटि की छात्राओं व एससी-एसटी छात्रों से भी फी ली जानी है. विभागों को इसका दिशा-निर्देश दिया गया है. कहा गया है कि नामांकन की प्रक्रिया के बाद सरकार को डिमांड भेजी जाएगी. वहां से राशि मिलने के बाद संबंधित छात्र-छात्राओं को फी की राशि लौटा दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel