[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर होते हुए जायेगी लालकुआं और हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन

मुजफ्फरपुर होते हुए जायेगी लालकुआं और हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन

0
मुजफ्फरपुर होते हुए जायेगी लालकुआं और हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से लालकुआं और हावड़ा के बीच एक स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 05060-05059 स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह स्पेशल लालकुआं से प्रत्येक गुरुवार को व हावड़ा से प्रत्येक शुक्रवार को चलाने का फैसला लिया गया है. रेलवे की ओर से इस संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. सह ट्रेन गोरखपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल के रास्ते चलेगी. गाड़ी सं. 05060 लालकुआं-हावड़ा स्पेशल एक अगस्त से 29 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से 13.35 बजे खुलकर शुक्रवार को 09.10 बजे हाजीपुर, 10.05 बजे मुजफ्फरपुर, 11.12 बजे समस्तीपुर, 12.25 बजे बरौनी, 14.35 बजे किउल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 21.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वहीं वापसी में गाड़ी सं. 05059 हावड़ा-लालकुआं स्पेशल दो अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से 23.30 बजे खुलकर शनिवार को 06.48 बजे किउल, 09.50 बजे बरौनी, 11.40 बजे समस्तीपुर, 13.00 बजे मुजफ्फरपुर, 14.18 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार को 13.55 बजे लालकुआं पहुंचेगी. इस ट्रेन में प्रथम एवं द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 1-1, तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी के 5, शयनयान श्रेणी के 6 व साधारण श्रेणी के 3 कोच होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel