[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर गुवाहाटी से श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन लगायेगी 13 फेरे

गुवाहाटी से श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन लगायेगी 13 फेरे

0
गुवाहाटी से श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन लगायेगी 13 फेरे

मुजफ्फरपुर. रेलवे की ओर से समर स्पेशल के तहत कटिहार-बरौनी-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-सिवान-गोरखपुर-अयोध्याधाम-कानपुर-मथुरा-जयपुर के रास्ते गुवाहाटी से श्रीगंगानगर के लिए चल रही ट्रेन के 13 फेरे का विस्तार किया गया है. 05636 गुवाहाटी-श्रीगंगानगर समर स्पेशल वर्तमान में 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को गुवाहाटी से चलायी जाती है. इस स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए 3 जुलाई से 25 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल गुवाहाटी से बुधवार को 18.15 बजे खुलकर गुरुवार को 13.37 बजे हाजीपुर रुकते हुए शनिवार को 03.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी. 05635 श्रीगंगानगर-गुवाहाटी समर स्पेशल वर्तमान में 30 जून तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से चलनी है. इस स्पेशल को विस्तार करते हुए 7 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल श्रीगंगानगर से रविवार को 13.20 बजे खुलकर मंगलवार को 02.05 बजे हाजीपुर रुकते हुए बुधवार को 00.25 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी. इस स्पेशल में टू एसी के 1, थर्ड एसी के 3, स्लीपर के 12 कोच हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel