[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर सरकारी स्कूलों में 5वीं और 8वीं कक्षा की विशेष परीक्षा 21 से , 71 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

सरकारी स्कूलों में 5वीं और 8वीं कक्षा की विशेष परीक्षा 21 से , 71 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

0
सरकारी स्कूलों में 5वीं और 8वीं कक्षा की विशेष परीक्षा 21 से , 71 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल
School

मुजफ्फरपुर जिले के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कक्षा 5वीं और 8वीं की विशेष परीक्षा 21 मई से शुरू होगी. बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से इसे लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. डीपीओ मनोज कुमार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं में पढ़ने वाले वैसे छात्र-छात्राएं जिन्हें वार्षिक परीक्षा में ग्रेड ई प्राप्त हुआ था. इसके साथ ही जो छात्र किसी कारणवश मुख्य परीक्षा से वंचित रह गए हैं. उनके लिए विशेष परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में सुबह 7 बजे से शुरू होकर सुबह 11.30 तक चलेगी. 21 मई को पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में पर्यावरण सामाजिक विज्ञान, 22 मई को आठवीं के लिए विज्ञान और संस्कृत, 27 मई को भाषा- हिंदी, उर्दू और बांग्ला और अंग्रेजी के साथ ही 28 मई को राष्ट्रभाषा हिंदी और सह शैक्षिक गतिविधियों का मूल्यांकन किया जाएगा.

71 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

स्कूलों को उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र मुहैया करा दिया गया है. इस परीक्षा में 71 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. ग्रेड इ प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स के लिए स्कूलों में मिशन दक्ष के तहत विशेष कक्षाओं का संचालन किया गया था.

15 शिक्षकों का काटा गया एक दिन का वेतन

इधर, बिना सूचना स्कूल से गायब रहने वाले जिले के विभिन्न स्कूलों के 15 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया है. डीइओ अजय कुमार सिंह की ओर से इनकी सूची जारी की गई है. साथ ही शिक्षकों से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है. जवाब नहीं देने की स्थिति में उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई शुरू की जाएगी. बता दें कि इस महीने अब तक चार सौ से अधिक शिक्षक कार्रवाई की जद में आये हैं.

Also Read: BRABU के विद्यार्थियों को जॉब का मौका, प्लेसमेंट के लिए गूगल फॉर्म जारी, मिलेगा लाखों का पैकेज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel