[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर डाक विभाग के डायरेक्टर जनरल समेत छह अधिकारी तलब

डाक विभाग के डायरेक्टर जनरल समेत छह अधिकारी तलब

0
डाक विभाग के डायरेक्टर जनरल समेत छह अधिकारी तलब

मुजफ्फरपुर. जिला उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग के एक मामले में विभाग के डायरेक्टर जनरल, सीपीएमजी, पीएमजी, प्रवर डाक अधीक्षक, पोस्टमास्टर सिलौत व आयकर अधिकारी टीडीएस को तलब किया है. सभी अधिकारियों को 29 अगस्त को आयोग के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया है. मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौत बासुदेव गांव की रहने वाली मंजू देवी का सिलौत पोस्ट ऑफिस में सावधिक जमा खाता है. सिलौत पोस्ट ऑफिस द्वारा ब्याज पर टैक्स कटौती कर परिवादी के पैन नंबर पर नहीं भेज रहे हैं. परिवादी मंजू देवी की यह समस्या पिछले पांच वर्षों से बनी हुई है. इसकी सूचना परिवादी ने विभाग को कई बार दी, लेकिन विभाग ने इस मामले में पहल नहीं की. मंजू बुजुर्ग व बीमार हैं. बावजूद वह कार्यालयों का चक्कर लगाती रहीं, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी. थक-हारकर महिला ने 11 मई को जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष परिवाद पत्र दायर किया. तत्पश्चात आयोग के द्वारा पूरे मामले की सुनवाई की गई. आयोग ने सभी आला-अधिकारियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया. कहा है कि 29 अगस्त को सभी विरोधी पक्षकारों को आयोग में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel