[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर वॉलीबॉल चैंपियनशिप : छह और टीमें अगले दौर में

वॉलीबॉल चैंपियनशिप : छह और टीमें अगले दौर में

0
वॉलीबॉल चैंपियनशिप : छह और टीमें अगले दौर में

डी-31

तिरहुत फिजिकल कॉलेज में चल रहे हैं मुकाबले

मुजफ्फरपुर में दूसरे दिन दिखा बड़ा उलटफेर

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

तिरहुत फिजिकल कॉलेज में चल रहे पूर्वी क्षेत्र वॉलीबॉल पुरुष अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें छह से अधिक विश्वविद्यालयों की टीमों ने जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में अपनी जगह पक्की की. मैच शुरू होने से पहले, बोचहां की विधायक बेबी कुमारी, नीतेश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार, एमएसकेबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश सिंह, बीआरएबीयू स्पोर्ट्स कौंसिल के सचिव डॉ अशोक साह, व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया. तिरहुत फिजिकल कॉलेज प्रबंध कमेटी के संयुक्त सचिव मनीष कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. इस प्रतियोगिता में निर्णायक के भूमिका में राजेश, अनिल राय, संतोष, संदीप, दिलीप, अनिल, अभिषेक केशव, टिंकू, अंकुश, अमिया दत्ता ने अहम भूमिका निभायी.

दूसरे दिन खेले मैचों के परिणाम

यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता ने शहीद एनके पटेल यूनिवर्सिटी रायगढ़ को हराया, इसी तरह संभलपुर यूनिवर्सिटी, संभलपुर ने नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, इम्फाल को, बरहमपुर यूनिवर्सिटी, बरहमपुर ने सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची को, मणिपुर यूनिवर्सिटी कंचिपू ने ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ को, रबीन्द्र भारती यूनिवर्सिटी, कोलकाता ने गंगाधर मेहरा यूनिवर्सिटी को, ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी को हरा दिया. सभी टीमें अगले चक्र में पहुंची हैं. माधबदेव यूनिवर्सिटी, असम ने सिदो कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी, दुमका को, जननायक चंद्र शेखर यूनिवर्सिटी, बलिया ने सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी सिक्किम को, नागालैंड यूनिवर्सिटी लूमानी ने डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी डिब्रूगढ़ को, बीएन मंडल यूनिवर्सिटी, मधेपुरा ने तेजपुर यूनिवर्सिटी तेजपुर को, अलिआ यूनिवर्सिटी,कोलकाता ने संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी, सगुजा को, रांची यूनिवर्सिटी रांची ने रवि शंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी, रायपुर को, उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ने वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी को, मिजोरम यूनिवर्सिटी, आइजोल ने दीन दयाल गोरखपुर यूनिवर्सिटी को, डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी यूनिवर्सिटी ने विश्व भारती यूनिवर्सिटी को, संभलपुर यूनिवर्सिटी संभलपुर ने बहरमपुर यूनिवर्सिटी को, मणिपुर यूनिवर्सिटी ने रबिन्द्र भारती यूनिवर्सिटी को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel