[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर: अमर सिनेमा रोड पर गैंगस्टर स्टाइल में हत्या, शूटर गोविंद को खदेड़कर मारी गोली

मुजफ्फरपुर: अमर सिनेमा रोड पर गैंगस्टर स्टाइल में हत्या, शूटर गोविंद को खदेड़कर मारी गोली

0
मुजफ्फरपुर: अमर सिनेमा रोड पर गैंगस्टर स्टाइल में हत्या, शूटर गोविंद को खदेड़कर मारी गोली

Muzaffarpur Breaking News: पूर्व मेयर समीर कुमार सहित कई चर्चित आपराधिक मामलों के आरोपित रहे शूटर गोविंद की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात शहर के अमर सिनेमा रोड स्थित आइकॉन टावर्स में हुई, जहां पहले से घात लगाकर बैठे दो अपराधियों ने उसे निशाना बनाया.

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी. देर रात एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया.

फ्लैट पहुंचते ही अपराधियों ने बरसाईं गोलियां

जानकारी के अनुसार मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौत गजपति गांव निवासी गोविंद ने अमर सिनेमा रोड स्थित गणपति मार्केट के पास एक फ्लैट ले रखा था. रविवार रात करीब 9:45 बजे वह चारपहिया वाहन से वहां पहुंचा.

बताया जाता है कि जैसे ही वह सीढ़ियों के रास्ते अपने फ्लैट की ओर बढ़ा, पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जान बचाने के लिए गोविंद ने कुर्सी फेंककर बचने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने उसका पीछा कर गोली मार दी.

गार्ड ने बताया, दो अपराधी थे शामिल

मार्केट में तैनात गार्ड रामानंद सिंह ने बताया कि घटना को दो अपराधियों ने अंजाम दिया. गोलीबारी के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

कई चर्चित मामलों में था नाम

गोविंद का नाम पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड, प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड, रंगदारी और अन्य कई संगीन मामलों में सामने आ चुका था. वह चर्चित शंभू-मंटू गिरोह से भी जुड़ा बताया जाता है.

उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर और पटना में हत्या, रंगदारी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

छह महीने पहले हाईकोर्ट से मिली थी जमानत

गोविंद को 3 दिसंबर 2025 को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. इससे पहले मुशहरी थाना पुलिस ने 25 अक्टूबर 2024 को उसे गिरफ्तार किया था.

उसकी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सीजेड-75 पिस्टल, दो मैगजीन और 74 जिंदा कारतूस बरामद किए थे. वह पटना से मुजफ्फरपुर आया था और वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया था. इस मामले में उसके साथ कार चालक शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र निवासी नीतीश कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

गैंगवार और पुरानी दुश्मनी के एंगल पर जांच

पुलिस हत्या के पीछे गैंगवार, आपसी रंजिश और पुराने आपराधिक विवादों के एंगल से जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel