[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर डेंगू के सात नये मरीज मिले, अब तक 163 हुए पीड़ित

डेंगू के सात नये मरीज मिले, अब तक 163 हुए पीड़ित

0
डेंगू के सात नये मरीज मिले, अब तक 163 हुए पीड़ित

मुजफ्फरपुर.

जिले में डेंगू मरीज हर दिन बढ़ रहे हैं. बुधवार को सात नये डेंगू मरीज मिले हैं. ये मरीज मुशहरी, मीनापुर, कटरा, शहरी और कांटी के बताये गये हैं. एसकेएमसीएच में डेंगू जांच के दौरान इसकी पुष्टि हुई है. जनवरी से अक्तूबर माह तक जिले में अब तक डेंगू के 163 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिन्हें इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अलग-अलग तिथियों में घर भेज दिया गया है. इधर नये इलाके में डेंगू मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने छिड़काव कराने की बात कही है. जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने कहा कि मौसम में कभी गर्मी तो कभी नरमी के चलते जिले में मच्छर का प्रकोप बढ़ने लगा है. इससे निबटने के लिए एसकेएमसीएच व सदर अस्पताल में एयर कंडीशनर डेंगू वार्ड बनाया गया है. मलेरिया विभाग द्वारा जिन गांवों में डेंगू प्रभावित मरीज में पाये गये हैं उन गांवों में ऐसे मरीजों के घरों के साथ ही उनके आसपास के घरों में भी मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel