[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर शहर के नया टोला में सात माह के मासूम की छत से फेंक कर ले ली जान

शहर के नया टोला में सात माह के मासूम की छत से फेंक कर ले ली जान

0
शहर के नया टोला में सात माह के मासूम की छत से फेंक कर ले ली जान

बेतिया : शहर के नया टोला इलाके में उस समय सनसनी फैल गयी, जब सड़क पर एक सात माह का मासूम बच्चा मरा पड़ा मिला. मुहल्लेवालों के शोरगुल पर घर से निकलकर परिजन उसे लेकर जीएमसीएच पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बच्चे की पहचान बगहा के शाहिद अली व आफरीन रशीद के पुत्र शादिक अली सात माह के रूप में हुई है. आफरीन शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कम्प्यूटर टीचर हैं और शाहिद स्थानीय बाल गृह में ट्रेनर है. आफरीन अपने पति के साथ अपने मायके में ही रहती हैं. घटना के बाद से माता-पिता बदहवास हैं. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एफएसएल की टीम को बुलाया. जिसने घटनास्थल का मुआयना कर जांच आरंभ की. मामले में आफरीन रशीद ने घर पर रह रही ननद की बेटी पर हत्या का शक जाहिर किया है. इसको लेकर पुलिस उक्त युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है. घटना शुक्रवार की सुबह 3.30 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार आफरीन रशीद अपने मायके में हीं रहती हैं. बीते एक माह से इनकी ननद की बेटी भी उनके साथ थी. रात में आफरीन अपने बच्चे के साथ घर में सोयी थी. सुबह शोरगुल पर उनकी नींद टूटी तो देखी कि नीचे भीड़ लगी है और उनका बच्चा बेड से गायब है. बाहर जाने पर पता लगा कि उनका बेटा सड़क पर मरा पड़ा है. एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया है. हिरासत में लिये गये युवती से पूछताछ की जा रही है. घटना की काफी सूक्ष्मता से जांच की जा रही है. बच्चे को छत से नीचे फेंकने का आरोप लगाया गया है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. 10 दिन पहले युवती को मिली थी डांट-फटकार इधर, अस्पताल में मौजूद मृत मासूम के मौसा सज्जाद अहमद ने बताया कि दस दिन पहले घर में 40 हजार रुपए की चोरी हुई थी. घर के तीसरे मंजिल पर काम चल रहा था. सुबह जब रुपया गायब मिला तो हो हल्ला हुआ. शक पर उक्त युवती के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 40 हजार रुपए बरामद हुए. काफी उसको खरी खोटी सुनाई गई. सज्जाद ने ही उसके बैग से 40 हजार बरामद किया. ऐसे में अंदेशा है कि इसी का बदला लेने के लिए युवती ने मासूम की हत्या की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel