[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर प्राचार्य के आवास में खड़ी स्कूटी का बेला में कट गया बिना हेलमेट का चालान

प्राचार्य के आवास में खड़ी स्कूटी का बेला में कट गया बिना हेलमेट का चालान

0
प्राचार्य के आवास में खड़ी स्कूटी का बेला में कट गया बिना हेलमेट का चालान

ट्रैफिक डीएसपी से प्राचार्य ने की लिखित शिकायत

प्राचार्य ने नंबर प्लेट के गलत इस्तेमाल का लगाया आरोप

मुजफ्फरपुर.

शहर में स्मार्ट सिटी की कैमरा से कट रहे ऑनलाइन चालान से बचने के लिए लगातार लोग अपने दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. नया मामला श्याम नंदन सहाय कॉलेज के प्राचार्य सुबोध कुमार सिन्हा का है. सात जून को उनकी स्कूटी दामूचक स्थित उनके आवास पर लगी थी , लेकिन उसका चालान बेला के इमली चौक में कट गया. उनके मोबाइल पर चालान कटने का मैसेज आया. इसमें बेला इमली चाैक पर उनकी स्कूटी काे एक युवक बिना हेलमेट के चला रहा था. उसके पीछे एक युवती स्कूटी पर बैठी थी. यह देखकर प्राचार्य हैरान रह गए. उनकी आपत्ति थी कि सात जून काे उसकी स्कूटी दामुचक इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में थी. उनके घर में बेटा-बेटी भी नहीं थी. कैसे उनका चालान बेला में कट सकता है. उन्होंने इसकी शिकायत ट्रैफिक डीएसपी से की है. कहा है कि इसकी जांच की जाए. जिससे स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले की पहचान हो सके.

उनका कहना था कि स्कूटी भी वहीं कलर, कंपनी की थी. ट्रैफिक थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. जानकारी हो कि इससे पहले औरंगाबाद के स्कॉर्पियो का नंबर प्लेट इस्तेमाल करने में पूर्वी चंपारण के चालक को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था. इसके साथ ही सीतामढ़ी के एक पान दुकानदार के बाइक का नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल करके पुरानी बाजार नाका के पास ट्रिपल लोड का चालान कट गया. वैशाली के ही युवक की बाइक अपने घर पर थी. और उसका चालान शहर में कट गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel