[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, मां को दिखाया धारदार हथियार

स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, मां को दिखाया धारदार हथियार

0
स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, मां को दिखाया धारदार हथियार

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 15 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गयी है. जब उसकी मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसकी मां को धारदार हथियार दिखा जान मारने व बेच देने की धमकी दी. मामले को लेकर छात्रा की मां के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें पड़ोस के ही रहने वाले सगे भाइयों को आरोपी बनाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में छात्रा की मां ने बताया है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी जब भी स्कूल जाती है तो आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करता है. विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है. बीते छह अक्टूबर को आरोपी उसके घर के दरवाजे पर चढ़ गया. उसके साथ गाली- गलौज करते हुए धमकी दिया कि तुम दोनों मां- बेटी को बेच देंगे. आरोपी के साथ उसका बड़ा भाई भी था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Latest Muzaffarpur News : यहां मुजफ्फरपुर से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel