[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Sawan 2025: दूसरी सोमवारी पर गरीबनाथ में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, प्रशासन और सेवा दल ने संभाली कमान

Sawan 2025: दूसरी सोमवारी पर गरीबनाथ में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, प्रशासन और सेवा दल ने संभाली कमान

0
Sawan 2025: दूसरी सोमवारी पर गरीबनाथ में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, प्रशासन और सेवा दल ने संभाली कमान
मुजफ्फरपुर में चल रही तैयारी

Sawan 2025: सावन की दूसरी सोमवारी पर गरीबनाथ मंदिर मे आस्था का सैलाब उमड़ेगा. रविवार को अहले सुबह से ही बाबा नगरी में कांवरियों का प्रवेश शुरू हो जायेगा. आरडीएस कॉलेज के टेंट सिटी में कांवरियों के विश्राम की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा शहर के विभिन्न धर्मशालाओं, विवाह भवन और मंदिरों में कांवरिये रुकेंगे. रात्रि 12 बजे से कांवरिये बाबा को जलाभिषेक करेंगे. इस बार कांवरियों की अधिक भीड़ का आकलन करते हुये जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है.

विभिन्न स्वास्थ्य शिविर के अलावा बनाये गये हैें पुलिस चौकी

कांवरिया मार्ग में विभिन्न स्वास्थ्य शिविर के अलावा पुलिस चौकी बनाये गये हैें. जहां दंडाधिकारी और पुलिस बल मुस्तैद हो गये हैं. गरीबनाथ मंदिर के समीप कंट्रोल रूम ने भी काम करना शुरू कर दिया है. दुर्घटना में चोटिल या किसी कारण से बीमार होने वाले कांवरियों को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिये एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गयी है. सेवा दलों के सदस्य भी सुबह से कांवरियां मार्ग में मुस्तैद रहेंगे. वे कांवरियों को सुरक्षित तरीके से जलाभिषेक करने में सहयोग करेंगे.

भीड़ बढ़ी तो जिला स्कूल में रुकेंगे कांवरिये

पहली सोमवारी को कांवरियों की भीड़ कम होने के कारण उन्हें हरिसभा से छोटी कल्याणी होते हुये मंदिर मार्ग में बढ़ाया गया था, लेकिन इस बार कांवरियों को हरिसभा चौक से पानी टंकी चौक होते हुये जिला स्कूल में जाना होगा. स्कूल के मैदान में जिग-जैग बनाया गया है. कांवरिये इस जिग-जैग से होते हुये अमर सिनेमा रोड से छोटी कल्याणी पहुंचेंगे. यहां से फिर मंदिर मार्ग की ओर से बढ़ेंगे. इस बार कांवरियों की भीड़ अधिक होने की संभावना है. इस कारण पूर्व निर्धारित रूट से ही कांवरियों को मंदिर मार्ग में प्रवेश कराया जायेगा. जिला स्कूल के समीप पुलिस चौकी बना दी गयी है और यहां भी दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मंदिर मार्ग में यदि भीड़ अधिक रही तो कांवरियों को जिला स्कूल मैदान में ही रोका जायेगा. मंदिर के समीप बने कंट्रोल रूम से स्वीकृति के बाद ही कांवरियों को यहां से आगे बढ़ाया जायेगा.

सेवा दल के 2500 सदस्य कांवरियों की करेंगे सेवा

इस बार सेवा दल के 2500 सदस्य कांवरियों की सेवा करेंगे. गरीबनाथ प्रबंधन कमेटी ने इन दलों को कांवरियां मार्ग में तैनात किया है. इसके अलावा मंदिर के बाहर भी सेवा दल के सदस्यों को लगाया गया है. सभी सेवा दलों का अलग-अलग ड्रेस कोड रहेगा. यह निर्धारित मार्ग पर रहकर कांवरियों की सेवा करेंगे. गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पं.विनय पाठक ने कहा कि सेवा दल के सभी सदस्य पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे. किसी तरह की अव्यवस्था की सूचना मंदिर प्रबंधन और अधिकारियों को देंगे. रविवार की रात से सोमवार की दोपहर तक यह सदस्य कांवरियों सहित स्थानीय भक्तों को सुरक्षित जलाभिषेक करायेंगे.

Also Read: चंदन मिश्रा हत्याकांड में शेरू गैंग के शूटरों की हो रही पहचान, जेल से रची गई थी साजिश

Previous article करमाटांड़ से एक साइबर ठग गिरफ्तार
Next article नहर से पुलिस ने किया अज्ञात शव बरामद
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel