[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर एक ही गिरोह ने की इंजीनियर व शिक्षक की हत्या, सीसीटीवी में दिखे टीनएजर्स अपराधी

एक ही गिरोह ने की इंजीनियर व शिक्षक की हत्या, सीसीटीवी में दिखे टीनएजर्स अपराधी

0
एक ही गिरोह ने की इंजीनियर व शिक्षक की हत्या, सीसीटीवी में दिखे टीनएजर्स अपराधी

मुजफ्फरपुर. शहर में इन दिनों चाकू मार कर हत्या करने वाले गिरोह का आंतक है. पुलिस अभी जूनियर इंजीनियर मो हारीश की हत्या की गुत्थी सुलझा भी नहीं पायी थी कि सोमवार तड़के फिर से एक शिक्षक की लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गयी. दोनों घटना में मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज से पुलिस यह मान रही है कि एक ही गिरोह ने गोबरसही- पावर हाउस चौक रोड में सेना कैंटीन के बाहर हुए जूनियर इंजीनियर मो. हारीश और शिक्षक गोपाल कुंवर की हत्या की है. दोनों हत्याकांड में बाइक सवार अपराधियों की संलिप्तता सामने आयी है. अपराधियों ने दोनों मर्डर में शरीर के नाजुक अंगों पर चाकू से वार किया है. जेइ मो. हारिश को सीने के नीचे बाएं साइड में दो चाकू मारी गयी थी. वहीं, शिक्षक गोपाल कुंवर के पेट व सीने में तीन जगहों पर चाकू गोदा गया है. पिछले तीन दिनों में चाकू मारकर लूटपाट के दौरान दो लोगों की हत्या हो गयी है. लगातार हो रही चाकू मारकर लूट व हत्या की घटना से शहरवासी दहशत में है. दोनों मर्डर में रात्रि दो से साढ़े चार बजे के बीच की गयी है. वहीं,मीनापुर में ऑटो चालक को भी चाकू मारकर लूटपाट करने की घटना अहले सुबह की थी. सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित का कहना है कि दोनों मर्डर का एक ही पैटर्न लग रहा है. पुलिस दोनों घटनाओं को एक साथ अनुसंधान कर रही है. वैज्ञानिक तरीके से भी जो भी साक्ष्य जेइ हत्याकांड में इकट्ठा किया गया है, उससे इस घटना में मिल रहे साक्ष्यों से मिलान कराया जा रहा है. मोबाइल का अंतिम लोकेशन सहबाजपुर में मिलने से शक गहराया पुलिस ने जेइ की हत्या के बाद लूटे गए मोबाइल का लोकेशन खंगाला तो अंतिम लोकेशन अहियापुर के सहबाजपुर में मिला था. पुलिस इसके आधार पर अपराधियों के ठिकाने को ट्रेस कर ही रही थी कि अहियापुर चौराहा के बीचों- बीच चाकू मारकर सरकारी शिक्षक गोपाल कुंवर की हत्या कर दी गयी है. इधर, शिक्षक की हत्या के बाद जो सीसीटीवी फुटेज मिला है उसका जेइ की हत्या के बाद मिले सीसीटीवी फुटेज से चेहरे का मिलान कराया जा रहा है. – एक अपराधी का चेहरा खुला, दूसरे ने पहना है मास्क, तीसरे ने गमछा से चेहरा ढका पुलिस ने शिक्षक गोपाल कुंवर की हत्या के बाद जो सीसीटीवी फुटेज खंगाला है उसमें तीनों अपराधियों की तस्वीर कैद मिली है. एक अपराधी जिसका चेहरा खुला है. सफेद पर काले रंग का प्रिंटेड शर्ट व स्पाइस कट बाल रखे हुआ है. दूसरा जो गमछा से चेहरा बांधे हुआ है वह सफेद रंग का लाइनिंग शर्ट पहने हआ है. व तीसरा जो मास्क लगाए हुए है. वह प्लेन सफेद शर्ट पहन रखा है. – अहियापुर थाने पहुंचे काजीमोहम्मदपुर थानेदार, संयुक्त रूप से शुरू किया अनुसंधान ::::: काजीमोहम्म्दपुर थानेदार मनोज कुमार साह पुलिस टीम के साथ अहियापुर थाना पहुंचे. वहां, दोनों थानेदार ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक जेइ व सरकारी शिक्षक की हत्याकांड से जुड़ी बिंदुओं पर चर्चा की. दोनों घटना में क्या- क्या समानताएं हैं. जेइ की हत्या करने के बाद कैसे वापस अपराधी गोबरसही चौक गया वहां से भगवानपुर, चांदनीचौक व बैरिया होते हुए उसका अंतिम लोकेशन अहियापुर के सहबाजपुर तक पहुंचा. उन सभी बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इसके बाद दोनों थानेदार एक ही गाड़ी से निकल गए . – अहियापुर के एक दर्जन से अधिक लीची गाछी में छापा, मची हड़कंप ::: हत्यारे का सुराग लगाने के लिए डीआइयू, क्यूआरटी व अहियापुर थाने की पुलिस टीम ने संयुक्त टीम ने रूप से लीची गाछी में छापेमारी की है. इस दौरान लीची गाछी में जुटे स्मैकियरों के बीच में हड़कंप मच गयी. पुलिस टीम इस दौरान कई संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. सीसीटीवी में कैद अपराधियों के बारे में पूछताछ की गयी है. – अहले सुबह हो रही हत्याएं ,गश्ती पर उठ रहे सवाल शहर में पिछले तीन दिनों में हुई दो हत्या से पुलिस की गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं. थाने से रात्रि गश्ती 10 बजे के आसपास निकलती है. यह गश्ती सुबह छह बजे वापस थाने लौटती है. लेकिन, दो हत्या के बाद लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्ती रात्रि में सड़क पर नहीं दिखती है. डायल 112 की टीम कहीं, कहीं रहती है. लेकिन, उसके भी पदाधिकारी सड़क पर उतरकर चेकिंग नहीं करते हैं. सुरक्षा का नहीं है पुख्ता इंतजाम, रात्रि में अकेले जाने से करें परहेज जंक्शन के बाहर, इमलीचट्टी व बैरिया बस स्टैंड के अलावा शहर में एंट्री व जाने के सभी चौक- चौराहे पर रात में सुरक्षा का इंतजाम नहीं रहता है. अगर आप रात्रि में अकेले सफर कर रहे हैं तो जरा संभल जाए. पहले नशा खुरानी गिरोह के शातिर आपको लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाकर लूटपाट कर लेंगे. या फिर चाकू मारकर लूटने वाले गिरोह के अपराधी आपको निशाना बना सकते हैं. शहर के एंट्री प्वाइंट भगवानपुर, जीरोमाइल, बैरिया गोलंबर, चांदनी चौक, गोबरसही, मेडिकल ओवरब्रिज के नीचे, बखरी फोरलेन, कच्चीपक्की,रामदयालु चौक, गोबरसही चौक पर रात्रि में पुलिस टीम कभी कभार ही नजर आती है.तत्कालीन एसएसपी मनोज कुमार ने पांच साल जंक्शन से यात्रियों की सुविधा के लिए बस का परिचालन शुरू कराया था, वही शहर में रात को स्पेशल गश्ती के तौर पर अश्व मोबाइल की शुरूआत की थी. लेकिन उनका तबादला होने के बाद दोनों सेवाओं को बंद कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel