[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Muzaffarpur: साहेबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर, मासूम की गई जान

Muzaffarpur: साहेबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर, मासूम की गई जान

0
Muzaffarpur: साहेबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर, मासूम की गई जान
हादसे के बाद विलाप करते परिजन

Muzaffarpur News: साहेबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी बसारत पंचायत स्थित धनैया गांव के पास एसएच-74 पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

बाइक ने आपस में मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार लोग हलीमपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतक की पहचान देवरिया निवासी रमेश साह के 5 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार के रूप में हुई है. वहीं हलीमपुर निवासी दीप प्रकाश कुमार (30), अरुण साह का पुत्र सनी कुमार (12) और बहदीनपुर निवासी विजय राय का संतोष कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए.

टेंपू चालक ने दिखाई मानवता

घटना के बाद वहां से गुजर रहे हलीमपुर निवासी टेंपू चालक मो. निजामुद्दीन ने घायलों को सड़क पर तड़पता देखा और तत्काल अपने टेंपू से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

अस्पताल में चिकित्सकों ने पियूष कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया.

हादसे के बाद मचा कोहराम

बताया गया कि पियूष कुमार अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था. वह अपने मामा के घर हलीमपुर जा रहा था और वहीं रहकर पढ़ाई करता था.

मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मां, मौसी, नानी और मामा-मामी की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार और अपर थानाध्यक्ष अशोक राम मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजने की प्रक्रिया शुरू की.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है.

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से गोविंद प्रसाद की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel