[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर रेल यात्रियों का सफर और आसान हाेगा, एपीआइएस लांच

रेल यात्रियों का सफर और आसान हाेगा, एपीआइएस लांच

0
रेल यात्रियों का सफर और आसान हाेगा, एपीआइएस लांच

-ऑटोमेटेड पैसेंजर इनफार्मेशन सिस्टम से ट्रेन की मिलेगी अद्यतन जानकारी-हाजीपुर से हुई शुरुआत, ट्रेन कब व किस प्लेटफार्म पर आयेगी जानेंगे यात्री मुजफ्फरपुर. ऑटोमेटेड पैसेंजर इनफार्मेशन सिस्टम से अब स्टेशन पर रेल परिचालन के बारे में यात्रियों को जानकारी मिल सकेगी. इससे कोच में आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसकी शुरुआत हाजीपुर से हो गयी है. पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने मुख्यालय हाजीपुर के सभाकक्ष में ऑटोमेटेड पैसेंजर इनफार्मेशन सिस्टम (एपीआइएस) की लांचिंग की. इस सिस्टम से स्टेशनों पर ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी सारी जानकारी एकीकृत रूप से उपलब्ध करायी जा सकेगी. इससे यात्रियों का सफर और भी आसान हो जायेगा.जीएम ने बताया कि प्रारंभिक चरण में पूर्व मध्य रेल के छोटे-बड़े 500 स्टेशनों को बहुत ही कम लागत पर एपीआइएस से लैस किया जायेगा. मुजफ्फरपुर स्टेशन पर भी जल्द ही यह सिस्टम अपडेट करने की तैयारी है. इंटरनेट कनेक्टिविटी से स्क्रीन पर पायेंगे जानकारी रेलवे के अधिकारियों के अनुसार सिम कार्ड के माध्यम से इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्टेशनों पर स्क्रीन लगेगी. यह क्रिस के सर्वर से संपूर्ण डाटा प्राप्त करेगी. इसके चालू हो जाने के बाद चार घंटे पूर्व से लेकर अद्यतन ट्रेनों की स्थिति के बारे में सूचनाएं स्क्रीन पर लगातार दिखती रहेंगी. ट्रेनों के आने-जाने का समय, रनिंग स्टेटस, कौन सी ट्रेन किस प्लेटफार्म पर आएगी आदि के बारे में यात्री प्लेटफाॅर्म पर लगी स्क्रीन पर देख पायेंगे. प्लेटफॉर्म बदलाव व कोच का क्रम भी दिखेगा यदि किसी तकनीकी कारणवश प्लेटफार्म में किसी प्रकार का बदलाव किया जाता है, तो इसकी भी सूचना प्रदान की जाएगी. इसके द्वारा इंजन के बाद ट्रेन के कोच का क्रम भी देखा जा सकता है. इससे यात्रियों को अपने-अपने कोच का सही क्रम पता लग पाएगा. जिससे ट्रेन में चढ़ने में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel