बाइक चोरी गिरोह के मास्टरमाइंड जावेद की गिरफ्तारी को लेकर रेड जारी

Raid continues to arrest mastermind Javed

By CHANDAN | September 15, 2025 8:38 PM

संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सरगना मो. जावेद की गिरफ्तारी के लिए काजीमोहम्मदपुर पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है. जावेद चंदवारा के सोडा गोदाम चौक का रहने वाला है और फिलहाल फरार है. रविवार की देर रात पुलिस ने उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला. पुलिस को उसकी तलाश तब शुरू हुई, जब पावर हाउस-गोबरसही रोड के बीच बाइक चोरी करते रंगे हाथ एक चोर पकड़ा गया. पकड़े गए आरोपी की पहचान चंदवारा के मो. सोहेल के रूप में हुई. स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जबकि उसका साथी मो. जावेद मौके से फरार हो गया.मास्टरमाइंड जावेद का नाम आया सामनेपुलिस की पूछताछ में सोहेल ने खुलासा किया कि मो. जावेद इस गिरोह का मास्टरमाइंड है. सोहैल ने बताया कि जावेद ने ही उसे बाइक चोरी करने के लिए भेजा था और कहा था कि बाइक स्टार्ट करके दे रहे हैं, उसे लेकर चले जाओ. इसी दौरान लोगों ने शोर मचाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाशसोहेल ने पुलिस को जावेद समेत गिरोह के अन्य फरार सदस्यों और चोरी की बाइक खरीदने वाले एक गैरेज संचालक का नाम भी बताया है. पुलिस अब इन सभी की तलाश में जुट गई है. सोहेल के मुताबिक, जावेद शहर से अब तक एक दर्जन से अधिक बाइक चोरी कर चुका है. काजीमोहम्मदपुर थानेदार जय प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और पूरी जानकारी बाद में दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है