[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर कांटी :: चैत्र नवरात्रि पर महाअष्टमी पूजन के बाद निकाली शोभायात्रा

कांटी :: चैत्र नवरात्रि पर महाअष्टमी पूजन के बाद निकाली शोभायात्रा

0
कांटी :: चैत्र नवरात्रि पर महाअष्टमी पूजन के बाद निकाली शोभायात्रा

माता भष्मी देवी गुणगान सह शोभायात्रा निकाली गयी भजनों पर श्रद्धालु झूमते-गाते व जयकारा लगाते रहे मुजफ्फरपुर. मीनापुर प्रखंड के पानापुर स्थित भष्मी देवी मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में मंगलवार को महाअष्टमी के अवसर पर माता भष्मी देवी गुणगान सह शोभायात्रा निकाली गयी. पं रविशंकर दुबे ने पूजा-अर्चना के साथ ही यात्रा का शुभारंभ कराया. माता भष्मी की डोली के साथ गायक अर्जुन यादव समेत अन्य कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु झूमते-गाते व जयकारा लगाते रहे. गुणगान यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नरियार पानापुर स्थित राम जानकी मठ, पानापुर चौक होते हुए वापस मंदिर प्रांगण लौटी. जगह-जगह श्रद्धालुओं ने डोली पर सवार माता भष्मी का दर्शन और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.वहीं कांटी के सरमसपुर माईस्थान पर पुजारी जगदीश दास की पूजा-अर्चना के बाद महाष्टमी का विधिवत पूजन कराया गया. दोनों जगहों पर भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. उसके बाद मंदिर प्रांगण में भंडारा का भी आयोजन हुआ. मौके पर केके प्रशांत, रामेश्वर राय, नलिनी रंजन कुमार, राकेश कुमार, प्रकाश कुमार, जितेंद्र पासवान, चंदन कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे. – सकरा :: अपहरण का आरोपी गिरफ्तार सकरा़ पुलिस ने थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में छापेमारी कर मिश्रौलिया निवासी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजू पाॅल ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर सकरा थाना में अपहरण के आरोप में केस दर्ज है. मामले में वह फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel