[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर सर, छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब…, संवाद में BRABU के कुलपति ने स्वयं सुनी छात्र-छात्राओं की समस्याएं

सर, छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब…, संवाद में BRABU के कुलपति ने स्वयं सुनी छात्र-छात्राओं की समस्याएं

0
सर, छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब…,  संवाद में BRABU के कुलपति ने स्वयं सुनी छात्र-छात्राओं की समस्याएं
छात्रों की समस्या सुनते BRABU के कुलपति

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के अतिथिशाला में साेमवार से छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान को लेकर छात्र संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय ने स्वयं छात्र-छात्राओं की समस्याएं सुनीं और उसका समाधान भी कराया. कई समस्याओं का समाधान तो तत्क्षण कर दिया गया. कुलपति ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा. अब आवेदन लेकर एक से दूसरे कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा. यहां जमा होने वाले आवेदनों पर पदाधिकारी त्वरित संज्ञान लेंगे. वे स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करेंगे.

कुलपति ने सभी छात्रों की समस्याओं सुनीं और उसके तत्क्षण निष्पादन का आदेश दिया. पदाधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर छात्रों की ओर से जो समस्याएं रखी गई हैं. उनका समाधान कर दिया जाएगा. संवाद के बाद कुलपति के कार्यालय में पहुंचकर उर्दू के एक छात्र ने कहा कि उसका कोर्स-वर्क पूरा हो चुका है, लेकिन उसका शोध पंजीकृत नहीं हुआ है.

कुलपति ने तत्काल विश्वविद्यालय उर्दू विभागाध्यक्ष को बुलाया और कहा कि इस छात्र के पंजीयन के लिए आदेश दीजिए. साथ ही निर्देशक के नाम का भी प्रस्ताव दीजिए. पैट-2020 के लिए शिक्षा शास्त्र के कई छात्रों ने पंजीयन नहीं होने की बात कुलपति के समक्ष रखी गई. इस पर भी कुलपति ने छात्रों का पंजीयन करने का आदेश दिया.

अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ अभय कुमार सिंह ने बताया कि अगले सोमवार से छात्र संवाद में आने वाले विद्यार्थियों को अपनी लिखित शिकायत के साथ कॉलेज के आइडी और आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी. इस संवाद के दौरान कुलसचिव डॉ संजय कुमार, अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ अभय कुमार सिंह, प्रॉक्टर डॉ बीएस राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ टीेके डे, सीसीडीसी डॉ अमिता शर्मा, आइक्यूएसी निदेशक डॉ कल्याण कुमार झा, कॉलेज निरीक्षक कला डॉ प्रमोद कुमार, कॉलेज निरीक्षक विज्ञान डॉ रामजी शाह, डॉ अमर बहादुर शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारी और परीक्षा विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे.

सर, छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब…

छात्र संवाद में विश्वविद्यालय के छात्रावास में रह रहीं छात्राओं ने कुलपति से भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की. छात्रा कोमल और रिचा का कहना था कि एक तो समय से छात्रावास में भोजन नहीं मिलता. दूसरी ओर उसकी गुणवत्ता बेहद खराब होती है. इसपर कुलपति ने डीएसडब्ल्यू को इस मामले की जांच करने को कहा. उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि भोजन की समस्या का समाधान शीघ्र हो जाएगा.

एमफिल के कई छात्र-छात्राएं सीधे पीएचडी में दाखिले की मांग को लेकर कुलपति से मिले. छात्रों का कहना था कि उन्हें कहा गया था कि एमफिल के बाद वे बिना पीएचडी एडमिशन टेस्ट के ही पीएचडी में रजिस्टर हो जाएंगे. इसपर कुलपति ने कहा कि कमेटी ने बैठक कर पहले ही निर्णय ले लिया है. अब पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा देना अनिवार्य है. एमफिल वाले स्टूडेंट्स को भी इससे छूट नहीं मिलेगी. छूट को लेकर पहले जारी किए गए पत्र को निरस्त किया जा चुका है.

संवाद के दौरान जारी हुआ छात्रा का एडमिट कार्ड

संवाद के पहले दिन करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया. टीडीसी पार्ट-2 की परीक्षा के लिए एक छात्रा रोती हुई संवाद में पहुंची. एमएसकेबी कॉलेज की छात्रा हर्षिका राज ने बताया कि उसने परीक्षा फॉर्म भरा था, लेकिन एडमिट कार्ड नहीं मिला. ऐसे में वह कैसे परीक्षा देगी. इसपर परीक्षा नियंत्रक ने उसी समय यूएमआइएस से बात कर छात्रा का एडमिट कार्ड जारी कराया.

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कई कॉलेजों की ओर से छात्रा का फॉर्म ही अपलोड नहीं किया गया है. इस कारण उन स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड जारी नहीं हुुआ है. एलएस कॉलेज में लगातार परीक्षा केंद्र हाेने से कक्षाओं का संचालन प्रभावित होने, विश्वविद्यालय की कक्षाओं में शामिल होने की अनुमति पाने, बॉटनी और अन्य पीजी विभागों में पेयजल की समस्या की ओर पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया.

Also Read : सावधान! फिंगर प्रिंट की क्लोनिंग के सहारे हो रही ठगी, 255 नकली फिंगर प्रिंट के साथ चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel