[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर श्रावणी मेला में हर दो किमी पर कांवरियों के लिये मेडिकल टीम रहेगी तैनात

श्रावणी मेला में हर दो किमी पर कांवरियों के लिये मेडिकल टीम रहेगी तैनात

0
श्रावणी मेला में हर दो किमी पर कांवरियों के लिये मेडिकल टीम रहेगी तैनात

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर श्रावणी मेला में बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक करने आने वाले कांवरियों के लिये प्रधान सचिव ने दिशा निर्देश जारी किया है. साेमवार को हुए वीसी में प्रधान सचिव ने सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार से तैयारी का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि कांवरिया पथ पर हर दो किलोमीटर पर एक मेडिकल टीम की तैनाती करें. इसके अलावा एंबुलेंस और पारामेडिकल स्टॉफ के साथ दवाओं और इमरजेंसी की दवाएं उपलब्ध रखें. इस निर्देश के बाद सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कहा कि कांवरियां मार्ग में एंबुलेंस के साथ 89 आयुष चिकित्सकों की तैनाती की है. यह आयुष चिकित्सक 22 कैंप में अपना योगदान 20 जुलाई से देंगे. चिकित्सक की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगायी गयी है. ड्यूटी सुबह छह बजे से दिन के दो बजे तक में दो चिकित्सक रहेंगे, जबकि दिन के दो बजे से रात्रि दस बजे तक दो चिकित्सक रहेंगे. रात्रि दस बजे से सुबह दस बजे तक दो चिकित्सक की तैनाती रहेगी. सिविल सर्जन डाॅ अजय कुमार ने मेडिकल कैंप लगाने और एंबुलेंस के अलर्ट माेड में रहने के लिए स्थल चिह्नित कर चिकित्सकों की तैनाती करने का निर्देश दिया हैं. सिविल सर्जन ने बताया कि 22 जुलाई काे पहली साेमवारी है. 20 जुलाई से ही ही कांवरियां श्रद्धालुओं का आना शुरू हाे जाएगा. वहीं 22 स्थानाें पर मेडिकल कैंप लगाया जाएगा. हर कैंप में एंबलेंस भी मौजूद रहेंगे. मंदिर के समीप दाे बेड का चलंत अस्पताल खाेला जाएगा. इसमें सभी प्रकार की दवाओं के साथ 24 घंटे चिकित्सक और पारामेडिकल स्टाफ तैनात रहेंगे. वहीं एक एंबुलेंस बाबा गरीबनाथ मंदिर स्थित कंट्राेल रूम के पास रहेगा. कांवड़ियों के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज और एंटी स्नेक इंजेक्शन के अतिरिक्त बदन दर्द, पेट दर्द, गैस, बुखार, नजला, जुकाम, खांसी, मल्टी विटामिन और मरहम पट्टी आदि रहेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel