[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर फूड पार्क में कोल्ड स्टोरेज व केला पकाने से जुड़े मशीनरी लगाने की तैयारी

फूड पार्क में कोल्ड स्टोरेज व केला पकाने से जुड़े मशीनरी लगाने की तैयारी

0
फूड पार्क में कोल्ड स्टोरेज व केला पकाने से जुड़े मशीनरी लगाने की तैयारी

बियाडा की ओर से 14.48 करोड़ का टेंडर जारी

मुजफ्फरपुर.

मोतीपुर स्थित मेगा फूड पार्क में आलू-प्याज के लिये कोल्ड स्टोरेज व केला पकाने से जुड़े मशीनरी लगाने की कवायद शुरू हो गयी है. बियाडा की ओर से विभिन्न मशीनों की आपूर्ति के साथ इंस्टॉल करने व कमीशनिंग और परीक्षण के लिए एजेंसी का चयन किया जायेगा. इसके लिये विभागीय स्तर पर 14.48 करोड़ का टेंडर निकाला गया है. जिसमें 5,000 मीट्रिक टन प्याज कोल्ड स्टोर के लिए संयंत्र और मशीनरी, 5,000 मीट्रिक टन आलू कोल्ड स्टोर के लिए संयंत्र और मशीनरी, केले पकाने के चैंबर संयंत्र और मशीनरी, लीची पैक हाउस के लिए संयंत्र और मशीनरी 6 मीट्रिक टन, प्री-कूलर व 50 एमटी कोल्ड स्टोर शामिल है. बता दें कि फूड प्रोसेसिंग से जुड़ी यूनिटों को लेकर मेगा फूड पार्क को तैयार किया जा रहा है. विभागीय जानकारी के अनुसार 144 एकड़ में फूड पार्क फैला हुआ है. जिसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम चल रहा है. पहले से यहां करीब एक दर्जन निवेशक अपना यूनिट स्टॉल करने में जुटे है. जल्द ही कई यूनिटों का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू होने वाला है. दूसरी ओर बियाडा की ओर से भी फूड पार्क को लगातार प्रमोट किया जा रहा है. ताकि बाहर के निवेशक यहां अपना प्लांट लगा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel