[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर जिले में जमीन सर्वें की तैयारी, 15 से जिला परिषद सभागार में होगी ट्रेनिंग

जिले में जमीन सर्वें की तैयारी, 15 से जिला परिषद सभागार में होगी ट्रेनिंग

0
जिले में जमीन सर्वें की तैयारी, 15 से जिला परिषद सभागार में होगी ट्रेनिंग

मुजफ्फरपुर. जिले के सभी प्रखंडों में विशेष भूमि सर्वेक्षण होना है. इसके लिए 15 जुलाई से जिला परिषद में कर्मचारी व पदाधिकारी का ट्रेनिंग शुरू होगी. सर्वेक्षण के लिए जिला, प्रखंड मुख्यालय व पंचायत सरकार भवन में इसका कार्यालय बनेगा. औराई, बोचहां, कटरा, मड़वन, बंदरा, मुरौल, में इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. विभाग ने बंदोबस्त कार्यालय को विशेष सर्वेक्षण के लिए नक्शा सहित अन्य सामग्री उपलब्ध करायी है. सर्वे टीम को कुढ़नी व मुशहरी अंचल से ग्रांउड ट्रेनिंग दी जायेगी. अगले दो तीन महीने के बाद एक साथ सभी अंचल में जमीन का सर्वे शुरू हो जायेगा. —- 416 कर्मचारी व पदाधिकारी की टीम : भूमि सर्वेक्षण का काम करने के लिए जिले में 416 कर्मचारी व पदाधिकारी की टीम ने योगदान दिया है. इसमें 356 अमीन, 32 कानूनगो, 16 असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर, 26 क्लर्क की बहाली हुई है. वही सर्वे की मॉनिटरिंग के लिए बंदोबस्त पदाधिकारी की पोस्टिंग हुई है. इसके अलावा सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी भी तैनात किये गये हैं. —- इटीएस मशीन से होगी मापी : जमीन की मापी इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन (ईटीएस) के माध्यम से होगी. सभी अंचल को एक एक इटीएस मशीन दिया गया है. हर जमीन की मापी इसी मशीन के माध्यम से होगी. इससे किसी भी जमीन की मापी में त्रुटि नहीं रहेगी. मापी करने पर एक इंच और फूट की तो बात छोड़िए, एक सेमी. का भी फर्क नहीं आता है. जरीब और कड़ी खींचने की जरूरत और न ही फीता ढीला पकड़ने की शिकायत होगी.मशीन से निकलने वाली किरणें जमीन की मापी करेंगी. मापी करने वाले अमीन मशीन को मापी करने वाले खेत के किनारे पर खड़ा कर प्रिज्म रख देंगे. बटन दबाते ही मशीन से किरणें निकलेंगी और प्रिज्म से प्रिज्म की दूरी रिकॉर्ड कर लेंगी. इस मापी में जीपीएस का भी उपयोग किया जाएगा — शहरी जमीन का नहीं होगा सर्वे : शहरी क्षेत्र में आने वाले जमीन का सर्वे फिलहाल नहीं होगा. मुशहरी और कांटी के चालिस प्रतिशत से अधिक जमीन शहरी क्षेत्र में आता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel