[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर प्राची की हालत में सुधार, दो टाॅंके कटने के बाद होगी छुट्टी

प्राची की हालत में सुधार, दो टाॅंके कटने के बाद होगी छुट्टी

0
प्राची की हालत में सुधार, दो टाॅंके कटने के बाद होगी छुट्टी

मुजफ्फरपुर.

अपेंडिक्स के गलत ऑपरेशन से पीड़ित बच्ची प्राची की हालत में सुधार हो रहा है. बुखार होने पर उसे दोबारा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. उसके दो टाॅंके कट चुके हैं. दो दिनो में उसके और दो टाॅंके कट जायेंगे. इसके बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जायेगा. प्राची की मां सुनीता देवी ने कहा कि बच्ची को अब बुखार नहीं है, वह खाना भी खा रही है.अफसोस एक ही बात का है कि बिना बीमारी के बच्ची का पेट चीर दिया गया. वह जीवन भर इस दुख से नहीं निकल पायेगी. सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर की लापरवाही से ही ऐसा हुआ है. अगर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर हमलोगों को यह बात नहीं बताते तो यह जानकारी नहीं मिलती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel