[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर होटल से प्रेमी- प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में लिया, जमकर हंगामा

होटल से प्रेमी- प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में लिया, जमकर हंगामा

0
होटल से प्रेमी- प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में लिया, जमकर हंगामा

: होटल कर्मी पर लड़की से बदसलूकी करने का आरोप : नगर थाने की पुलिस ने दोनों के परिजन को दी सूचना संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल से शुक्रवार की सुबह प्रेमी युगल को नगर पुलिस ने हिरासत में लिया है. प्रेमी का आरोप है कि होटल के एक कर्मी ने उसकी प्रेमिका के साथ गलत करने की कोशिश की. विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई कर कमरे में बंद कर दिया. फिर उसने ही डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया है. बताया जाता है कि प्रेमिका वैशाली और प्रेमी पूर्णिया जिले का रहने वाला है. दोनों की मुलाकात करीब एक वर्ष पूर्व पूर्णिया में कोचिंग के दौरान हुई थी. दो महीने पहले दोनों घर से भागकर दिल्ली चले गए थे. वहां युवक बिल्डिंग का काम कर रहा था. हाल ही में दोनों मुजफ्फरपुर लौटे और स्टेशन रोड के एक होटल में ठहरे थे. युवक ने पुलिस को बताया कि उसने होटल में पांच हजार रुपए में कमरा किराये पर लिया था. उसका आरोप है कि होटल कर्मी उसकी प्रेमिका के साथ गलत करने की कोशिश कर रहे थे. विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया. इसी दौरान उसने ही डायल 112 पर कॉल की. युवक ने बताया कि वे शादी कर चुके हैं. युवती का नानी घर पूर्णिया है. फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. होटल प्रबंधन से भी जानकारी ली जा रही है. थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है. दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel