[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर वायरल बुखार होने पर प्लेटलेट्स भी कम हो रही

वायरल बुखार होने पर प्लेटलेट्स भी कम हो रही

0
वायरल बुखार होने पर प्लेटलेट्स भी कम हो रही

-ब्लड बैंकों से करीब 20 यूनिट प्लेटलेट्स प्रतिदिन जा रही

मुजफ्फरपुर

. मौसम में हो रहे बदलाव से बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं. इन मरीजों की चिकित्सक ब्लड जांच करवा रहे हैं. तेज बुखार से प्लेटलेट्स भी कम हो रही हैं. ज्यादा कम प्लेटलेट्स होने पर चिकित्सक मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ा रहे हैं. मेडिकल कॉलेज और ब्लड बैंकों से करीब 20 यूनिट प्लेटलेट्स प्रतिदिन जा रही हैं. इधर सरकारी अस्पतालों की अपेक्षा प्राइवेट अस्पतालों में कई गुना अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं. बुखार पीड़ितों को तीन दिन बाद भी बुखार न उतरने पर चिकित्सक मरीजों की ब्लड जांच कराने की सलाह दे रहे हैं. मौसम में हो रहे बदलाव और उमस भरी गर्मी से बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं. ज्यादा कम प्लेटलेट्स होने पर चिकित्सक मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ा रहे हैं. फिजिशियन डॉ. अमन कुमार ने बताया कि प्लेटलेट्स कम होना डेंगू नहीं है. किसी भी वायरल बुखार का असर शरीर में बढऩे के कारण खून की प्लेटलेट्स में गिरावट आ सकती है. प्लेटलेट्स कम होने पर अलग से प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रहीवायरल बुखार की चपेट में आने वाले मरीजों की प्लेटलेट्स गिरने के मामले अधिक आ रहे हैं. 70 हजार से कम प्लेटलेट्स होने पर मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही हैं. वहीं, ज्यादा प्लेटलेट्स कम होने पर अलग से प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही है. परिजन मरीज के लिए ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स का इंतजाम कर रहे हैं. इसमें रक्तदाता भी प्लेटलेट्स दान करने के लिए ब्लड बैंकों में पहुंच रहे हैं. चिकित्सक ने बताया कि नियमित अंतराल पर बुखार आना, ठंड लगने के साथ बुखार आना, जोड़ों के पास तेज दर्द होना, चेहरे पर सूजन और उल्टी होना आदि पर घबराने की जगह अस्पताल पहुंच चिकित्सक से जांच करवाने के बाद दवा का सेवन करें.

कीवी और नारियल पानी की बढ़ी डिमांड

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए खाद्य आयटमों की डिमांड बढ़ गई है. ऐसे में लोग नारियल पानी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा कीवी फल भी पसंद आ रहे हैं. नारियल पानी 60 रुपये से 70 रुपये में बिक रहा है. वहीं, कीवी 40 से 45 रुपये प्रति फीस के हिसाब से बिक रही है. इसके अलावा मरीज बदाना का भी सेवन कर रहे हैं. दुकानदारों की माने तो हर दिन अन्य फल के बजाय नारियल और कीवी अधिक बिक रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel